Business

गुनेबो इंडिया ने प्रस्तुत किया ऑल इंडिया अर्बन कोऑपरेटिव बैंकिंग समिट 2025 में हाई सिक्योरिटी सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस

Image default
Spread the love

मुंबई: फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध ब्रांड गुनेबो ने 9वें ऑल इंडिया अर्बन कोऑपरेटिव बैंकिंग समिट और अवॉर्ड्स 2025 में सेफ स्टोरेज पार्टनर के रूप में भाग लिया। यह आयोजन मुंबई के सहारा स्टार होटल में हुआ, जिसमें देशभर के 300 से ज्यादा कोऑपरेटिव बैंकों से 700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बार के समिट की थीम रही – “सिनर्जी ऑफ़ इनोवेशन – शेपिंग द फ्यूचर ऑफ़ स्मार्ट कोऑपरेटिव बैंकिंग फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ।”
बैंकिंग सेक्टर में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तेजी से बढ़ रहा है, गुनेबो इंडिया ने इस मौके का इस्तेमाल एक अहम लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले पहलू—फिजिकल सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस—पर ध्यान खींचने के लिए किया। कंपनी के एशिया हेड ऑफ मार्केटिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट, अनिर्बान मुखुति ने “रिथिन्किंग फिजिकल सेफ स्टोरेज सोलूशंस” विषय पर एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने बैंकों और संस्थानों से अपील की कि वे बढ़ते फिजिकल और ऑपरेशनल रिस्क को देखते हुए अपनी पुरानी सिक्योरिटी सिस्टम की जगह अब नए, सुरक्षित और सर्टिफाइड सिस्टम अपनाएं।
अनिर्बान मुखुति, हेड मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एशिया, गुनेबो इंडिया ने आगे कहा “आज की डिजिटल बैंकिंग की दुनिया में फिजिकल एसेट्स खत्म नहीं हुए हैं, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा जोखिम में आ गए हैं। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए अब पुराने तरीकों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ऐसे आधुनिक और सर्टिफाइड स्टोरेज सॉल्यूशंस की जरूरत है जो आज के खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकें।
समिट के आयोजक, क्रेस्ट इन्फोमीडिया और स्पोक्सपर्सन गौतम नविन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “आज के बदलते बैंकिंग माहौल में, जहां डिजिटल और फिजिकल सिक्योरिटी का मेल बहुत जरूरी हो गया है, वहां सर्टिफाइड सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस की अहमियत और भी बढ़ गई है। कोऑपरेटिव बैंकों को अब ऐसे सिक्योरिटी सिस्टम में निवेश करना चाहिए जो सिर्फ सुरक्षित ही नहीं बल्कि सभी ज़रूरी नियमों और मानकों पर भी खरे उतरें। इस दिशा में गुनेबो जैसे पार्टनर्स का योगदान सराहनीय है।”
गुनेबो के मॉड्यूलर वॉल्ट सॉल्यूशंस को उनकी नई डिज़ाइन, आसान इंस्टॉलेशन और अलग-अलग सुरक्षा ज़रूरतों के अनुसार एडजस्ट होने की क्षमता के लिए काफी सराहना मिली है। विशेष बात यह रही कि गुनेबो के ब्रांड स्टीलएज को इंडस्ट्री में सबसे पहले IS 17541 के तहत Class AAA BIS सर्टिफिकेशन मिला – जो फिजिकल सिक्योरिटी के उच्च मानकों को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बैंकिंग समिट में गुनेबो ने हाई सिक्योरिटी इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सॉल्यूशंस भी दिखाए, जो बैंकों की संपत्तियों को बेहतर एक्सेस कंट्रोल, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और ड्यूरेस अलार्म जैसी तकनीकों से सुरक्षित बनाते हैं।
समिट में गुनेबो की भागीदारी यह दर्शाती है कि वह भारत के कोऑपरेटिव बैंकों को आधुनिक, सुरक्षित और भरोसेमंद हाई सिक्योरिटी सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

Minimal Living | 7 Ways To Adopt A Minimalist Living Space

hindustanprahari

अपने स्वाभिमान और शर्तों के साथ काम करना पसंद करती है सुचंद्रा एक्स वानिया

hindustanprahari

Tex Perkins On How To Get Into Live Music & More

hindustanprahari

Leave a Comment