Entertainment

आगामी हिंदी फिल्म “जान अभी बाकी है” को लेकर चर्चा में है प्रिंसी

Image default
Spread the love

मुंबई। ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी मेहनत, लगन और सादगी से पहचान बना रहीं अभिनेत्री प्रिंसी इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म “जान अभी बाकी है” को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह पहली बार कॉमेडी अंदाज़ में नजर आएंगी, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा।
प्रिंसी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे लेकिन प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स से की और धीरे-धीरे अपनी अभिनय क्षमता के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। इससे पहले वह फिल्म “शुभ रात्रि” में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा ज़ी म्यूजिक से रिलीज़ म्यूजिक वीडियो “माहिया वे” और “तुमसे ही” में भी उनकी अदाकारी को सराहना मिली। वह “थप्पड़” और “मैं रौंडिया” जैसे म्यूजिक वीडियोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। टीवी और वेब सीरीज़ में काम कर उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की है।
विज्ञापन जगत में भी प्रिंसी सक्रिय रही हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक एक्सियो स्कूटी सहित कई ब्रांड्स के लिए काम किया है और विभिन्न मैगज़ीन व कैटलॉग के लिए मॉडलिंग की है।
प्रिंसी को स्कूल के समय से ही डांस और अभिनय में रुचि रही है, जिसके चलते उन्होंने इस क्षेत्र को करियर के रूप में चुना। इसके लिए उन्होंने एक्टिंग क्लासेस और थिएटर का सहारा लिया। लगातार ऑडिशन और मेहनत के जरिए उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाया।
प्रिंसी अपनी वर्सटिलिटी और सहज अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह हर किरदार को समझकर उसे ईमानदारी से निभाने पर जोर देती हैं।
वह मानती हैं कि धैर्य और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्हें दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म “नसीब अपना अपना” और क्लासिक फिल्म “दोस्ती” (1964) पसंद है, जबकि समकालीन अभिनेत्रियों में वह कृति सैनन से प्रभावित हैं।
प्रिंसी का उद्देश्य ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना है जो कहानी और भावनाओं से जुड़े हों और दर्शकों पर सकारात्मक प्रभाव डाले।

Related posts

सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित निर्माता निर्देशक मुश्ताक पाशा की देशभक्ति फिल्म “ये है मेरा वतन” का म्युज़िक ऑडियो करी द्वारा लॉन्च

hindustanprahari

रविकिशन ने देखा ‘आदिपुरुष’ , हनुमान जी की पूजा कर पहुँचे थियेटर

hindustanprahari

“मेरी जन्नत है तू” गाना संगीत प्रेमियों के दिल में मचा देगा हलचल

hindustanprahari

Leave a Comment