Entertainment

बजफ्लिक्स ओटीटी की वेब सीरीज ‘जेन जेड झोलर्स’ में पुलिस की भूमिका में सयाजी शिंदे

Image default
Spread the love

मुम्बई। वर्तमान में ओटीटी मनोरंजन का साधन बन गया है लेकिन जितनी भी ओटीटी चैनल हैं उनमें अश्लीलता और गाली गलौज भरी हुई वेब सीरीज है जिसे सेंसर बोर्ड भी नजरअंदाज कर देता है। वेब सीरीज को परिवार के साथ देख पाना मुश्किल प्रतीत होता है।
जल्द ही लॉन्च हो रही ओटीटी प्लेटफॉर्म बज़फ्लिक्स में युवाओं के लिए साफ सुथरी सीरीज पेश किया जाएगा। इसमें थ्रिल, फैंटसी, ड्रामा और मनोरंजन की भरमार होगी। बज़फ्लिक्स इंटरटेनमेंट ओटीटी चैनल के फाउंडर और डायरेक्टर समीर शिनॉय हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर सुधाकर शिनॉय, न्यू सीईओ और बिजनेस हेड अक्षय ठाकुर, प्रोजेक्ट और कन्टेन्ट हेड राज खालसा, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रूपेश प्रकाश, एडमिन हेड जलज शर्मा हैं।
इस ओटीटी चैनल पर ‘जेन जेड झोलर्स’ नाम की वेबसीरिज जल्द ही लांच होगी। इस वेबसीरीज की शूटिंग प्रारम्भ हो चुकी है। मीरारोड में काशीमीरा गांव में वेब सीरीज की शूटिंग में शूटिंग की कवरेज लेने के लिए कई मीडिया शामिल हुई। जिसमें वेबसीरिज के कलाकारों, निर्माता, निर्देशक और वेबसीरिज की पूरी टीम मीडिया से रूबरू हुई।
प्रोडक्शन हाउस फ्रंटलाइन सिने इंटरटेनमेंट, बज्ज़फ्लिक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट प्रोडक्शन की सहायता से ‘जेन जेड झोलर्स’ वेबसीरिज का निर्माण कर रहा है। जिसके
मुख्य कलाकार सयाजी शिंदे, नीतू सिंह, हार्दिक मैनगी, शमीद आलम आदि हैं।
इस वेब सीरीज की क्रिएटिव हेड रूहानी शर्मा और निर्देशक खालिद अख्तर हैं। वहीं निर्माता निसार कुरैशी हैं और कहानी का लेखन मनाली काले ने किया है।
इस वेबसीरिज की कहानी एक रिटायर्ड पुलिसवाले और पांच राह से भटके युवाओं की है। इन युवाओं और पुलिस वाले के बीच एक जनरेशन गैप है जिससे वे एक दूसरे को सही ढंग से समझ नहीं पाते हैं। लेकिन युवाओं को सही मार्गदर्शन यह पुलिस वाला कैसे करेगा? इसमें क्या दिलचस्प मोड़ आयेगा यही इस कहानी की नींव है।
इसमें जाने माने अभिनेता सयाजी शिंदे अहम भूमिका निभा रहे हैं उनका कहना है कि जब उन्होंने कहानी सुनी और अपनी भूमिका के बारे में जाना तो वे यह सीरीज करने को तैयार हो गए। उन्हें लगा कि इस भूमिका में कई शेड्स है और यह उनके कैरेक्टर पर जमता है।
उन्होंने बताया कि भले यह प्रोडक्शन हाउस नया है मगर इसके कन्टेन्ट, कहानी बेहतर है क्योंकि शुरुआत में सभी नए ही रहते है मगर अपनी मेहनत से एक बीज बाद में विशाल पेड़ बन जाता है।
इस वेबसीरिज की लेखिका मनाली काले का भी कहना है कि सयाजी इस भूमिका के लिए सर्वोत्तम है। उनसे बेहतर यह भूमिका कोई और नहीं कर सकता।
बज़फ्लिक्स के सीईओ ने बताया कि यह एक अनोखा ओटीटी चैनल होगा जिसमें अश्लीलता और अपशब्दों की कोई जगह नहीं होगी। पूरा परिवार साथ में बैठकर मनोरंजन का आनंद लेगा। यह ओटीटी की छवि में सुधार लाएगा।

  • गायत्री साहू

Related posts

फाइव स्टार होटल में संपन्न होगा बॉलीवुड आइकॉनिक अचिवमेंट अवार्ड्स 2024

hindustanprahari

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्माता निर्देशक लेखक कुमार राज की फिल्म ‘ अमीना ‘ का पोस्टर हुआ लॉन्च

hindustanprahari

अनवुमन फिल्म के साथ मेरे अभिनय में निखार आया है : कनक गर्ग

hindustanprahari

Leave a Comment