City mobile reporter

विश्व मानवाधिकार दिवस पर दृष्टिहीन बच्चों को अन्नदान

Image default
Spread the love

मुंबई (प्रतीक गुप्ता) : विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार न्याय जनसेवा ट्रस्ट “नई दिल्ली” (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) की ओर से बुधवार, 10 दिसंबर को वर्ली स्थित ‘एन.एस.डी. ब्लाइंड होम’ के दृष्टिबाधित बच्चों को अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संपन्न हुआ।

अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार एवं लातूर लोकसभा के पूर्व सांसद अधिवक्ता सुनील बलिराम गायकवाड़ के मार्गदर्शन में किया गया। विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम के दिन उनका विवाह वर्षगांठ भी था, जिसे उन्होंने समाजसेवा को समर्पित किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश रामाशंकर गुप्ता, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष उमेश अनंत गावडे, राष्ट्रीय सल्लागार विश्वनाथ डांबरे, सौ.साक्षी गुरुनाथ मस्कर महाराष्ट्र प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, सौ.सरिता भोईर महाराष्ट्र प्रदेश महिला सचिव तथा संस्था के अन्य पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस समाज के हर वर्ग को समान अवसर, सम्मान और सहायता प्रदान करने का संदेश देता है। दृष्टिबाधित बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी जरूरतों के अनुरूप सहयोग प्रदान करना सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण अंग है।

अन्नदान के पश्चात बच्चों के साथ संवाद किया गया तथा ट्रस्ट की ओर से उनके लिए उपयोगी सामग्रियों का भी वितरण किया गया। संस्था ने बताया कि इससे पहले भी ऐसे कई सामाजिक उपक्रम किए गए हैं और भविष्य में भी जनसेवा की गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Related posts

‘एकता के पथ पर’ सम्मान समारोह में सांसद रविंद्र वायकर के हाथों सम्मानित हुए संजय अमान

hindustanprahari

अभिनेता रंजीत, पवन मल्होत्रा, एकता जैन, दिलीप वेंगसरकर जिजामाता उद्यान में फूल पौधों की प्रदर्शनी में हुए उपस्थित

hindustanprahari

द्वारिकामाई केवल संस्था नहीं, परिवार है – गौरीशंकर चौबे

hindustanprahari

2 comments

Leave a Comment