City

श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने डॉ. निकेश जैन माधानी को गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान से किया सम्मानित

Image default
Spread the love

मुंबई: गाय की महिमा और संरक्षण पर आधारित भारत का पहला समाचार पत्र गऊ भारत भारती’ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2024” पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 जुलाई 2024 को मुक्ति कल्चरल हब, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में संजय शर्मा अमान द्वारा आयोजित किया गया।
इस समारोह में श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आशीर्वाद देने पहुंचे और उन्होंने अतिथियों और कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा भारी भीड़ के सामने प्रवचन के दौरान महाराज ने डॉ. निकेश जैन माधानी को सभागार में उपस्थित अतिथियों की भीड़ में से बुलाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। महाराज स्वयं उन्हें देखकर प्रसन्न हुए क्योंकि डॉ निकेश जैन ने गले और हाथों की उंगली में बहुत सारा सोना पहना हुआ था और इसे गोकुल की पहचान बताया।
डॉ. निकेश जैन मंच पर महाराज के आशीर्वचन सुनकर अभिभूत हो गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माधवी लता (भाजपा नेता, हैदराबाद), मुक्ति हॉल की संस्थापक व फिल्म निर्मात्री स्मिता ठाकरे, निर्माता निर्देशक प्रेम सागर, भाजपा नेता और समाजसेवी राम कुमार पाल, शेखर मुंदड़ा, प्रिंसिपल अजय कौल, प्रशांत काशिद, महेंद्र संगोई, गिरीश जयंतीलाल शाह, बिमल भूटा, सुनील सेठी, चिराग गुप्ता, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, पत्रकार वागीश सारस्वत और मॉडल एक्ट्रेस एवं राजस्थान सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर सीमा मीना सहित कई गौ सेवक और गौ संरक्षकों की विशेष उपस्थिति रही।

  • संतोष साहू

Related posts

वीर सावरकर के जन्मदिन पर महारक्तदान शिविर

hindustanprahari

लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट के सुर संगम कॉन्सर्ट में राजकपूर के गीत गाएंगे सुरेश वाडकर

hindustanprahari

एक सतर्क पॉइंट्समैन ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया – मुलुंड यार्ड में चोरी रोकी गई

hindustanprahari

Leave a Comment