City Travel

MUTP–3ए के अंतर्गत कांदिवली स्टेशन पर स्टेशन सुधार कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति

Image default
Spread the love

मुंबई : मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड (एमआरवीसी) ने MUTP–3ए के अंतर्गत कांदिवली स्टेशन पर जारी स्टेशन सुधार कार्यों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आज प्लेटफॉर्म 1 पर 132 मीटर × 10.40 मीटर का एलिवेटेड डेक commissioned किया गया है। यह नया डेक पश्चिमी उपनगरीय कॉरिडोर के आरसबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक, कांदिवली पर भीड़भाड़ कम करेगा और यात्री गतिशीलता को सुगम बनाएगा।

सुनील उदासी, सीपीआरओ एमआरवीसी ने कहा कि “भारी भीड़भाड़ और मुंबई उपनगरीय रेल तंत्र की परिचालनिक सीमाओं के बावजूद, एमआरवीसी यात्री सुरक्षा और निर्बाध ट्रेन संचालन सुनिश्चित करते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन कर रहा है”।

अब तक कांदिवली स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाएँ

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख कार्य पूर्ण किए गए हैं:
1. दक्षिण छोर पर 10 मीटर चौड़ा एफओबी, जिससे सभी प्लेटफॉर्मों पर निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है।
2. प्लेटफॉर्म 4 के दक्षिण छोर पर 4 मीटर चौड़ा स्काईवॉक, जो पुराने और नए एफओबी को जोड़ता है।
3. प्लेटफॉर्म 2 और 3 के दक्षिण छोर पर 6.75 मीटर चौड़ा स्काईवॉक, जो पुराने और नए एफओबी को जोड़ता है।
4. मध्य एफओबी का विस्तार, जिससे सभी प्लेटफॉर्मों पर सर्कुलेशन क्षेत्र में वृद्धि हुई है।
5. प्लेटफॉर्म 1, 2 और 3 पर लगभग 1800 वर्गमीटर का सतही सुधार (surface improvement) कार्य पूर्ण किया गया है।
6. छह नई सीढ़ियों का निर्माण, जिससे वर्टिकल मूवमेंट और डिस्पर्सल क्षमता में वृद्धि हुई है।
7. आज प्लेटफॉर्म 2 (साउथ एफओबी) और मिडिल एफओबी पर दो एस्केलेटर commissioned किए गए। इसके साथ ही अब स्टेशन पर कुल पाँच एस्केलेटर कार्यरत हैं। एक और एस्केलेटर दिसंबर अंत तक commissioned किया जाएगा।
8. प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर एक लिफ्ट commissioned की गई है (अब कांदिवली स्टेशन पर कुल दो लिफ्ट कार्यरत), और एक अन्य लिफ्ट शीघ्र commissioned की जाएगी।
9. प्लेटफॉर्म 1 के ऊपर उत्तरी और मध्य एफओबी को जोड़ने वाला 100 मीटर लंबा अतिरिक्त एलिवेटेड डेक निर्माणाधीन है, जो तेज गति से प्रगति पर है।

ये कार्य MUTP–3ए के अंतर्गत स्टेशन सुधार कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य परिसंचरण क्षेत्र, अभिगम्यता और यात्री सुविधाओं को बढ़ाते हुए उपनगरीय स्टेशनों को सुरक्षित, आधुनिक और यात्री अनुकूल बनाना है।

एमआरवीसी मुंबई उपनगरीय यात्रियों को उच्च गुणवत्ता का आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और शेष कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा ।

Related posts

मुंबई में डॉ. धीरेन शाह के डायरेक्शन वास्तु की दस्तक, बॉलीवुड को तरक्की का मंत्र

hindustanprahari

जरूरतमंद परिवार को मिला द्वारिकामाई चैरिटी का सहारा

hindustanprahari

हम जीत गए, सरकार ने हमारी मांगें मान ली; बॉम्बे हाईकोर्ट में अब कल सुनवाई

hindustanprahari

3 comments

Leave a Comment