City

व्हॉइस ऑफ मीडिया की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी घोषितविजय चोरडिया, अजितदादा कुंकलोळ और नरेंद्र देशमुख बने नए प्रदेशाध्यक्ष

Image default
Spread the love

मुंबई | प्रतिनिधि

व्हॉइस ऑफ मीडिया (VOM) इंटरनेशनल फोरम की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल मस्के की प्रमुख उपस्थिति में की गई। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा पदाधिकारियों के बीच संतुलन रखते हुए राज्य के सभी विभागों और जिलों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष पद पर विजय चोरडिया की नियुक्ति की गई है, जबकि अजितदादा कुंकलोळ और नरेंद्र देशमुख को विभागीय प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। कार्याध्यक्ष के रूप में मिलिंद टोके और महेश पांचाळ, राज्य महासचिव के रूप में गजानन देशमुख और सचिन मोहिते तथा राज्य उपाध्यक्ष के रूप में संगम कोटलवार, चंद्रशेखर भोयर, अभिजीत दरेकर और गणेश जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य संगठन मंत्री के रूप में लक्ष्मण बगाडे, राहुल धोका, जयेश काटे और इर्शाद शेख की नियुक्ति की गई है। कार्यवाहक के रूप में तानाजी घोडके, वैभव मोहिते, अमित बागडे, संजय तीपाले, राजू कापसे, गजानन बाजारे, अशोक मिश्रा, मुकुंद जोशी, अनिल चव्हाण और रखमाजी सुपारे को शामिल किया गया है। प्रवक्ता के रूप में नरेश पाटील, प्रमोद पानबुडे, रुपेश जाधव और आशिष शेंडगे तथा कोषाध्यक्ष के रूप में गायत्री ढवळे और परेश राऊत को नियुक्त किया गया है।

सह-संगठन मंत्री के रूप में अहमद नूर, सुरेश जगताप, समीर माडेश्वर और अनिल करंदकर, सह-महासचिव के रूप में प्रशांत गोडसे, धनंजय कपाले, गुरुदास गुरुमुळे और ओंकार हिंगमिरे, जबकि सह-कार्यवाहक के रूप में मलिकार्जुन धारूरकर, दीपक ढवळे, अरुण मोडक और शेख लाल शेख को जिम्मेदारी दी गई है। राज्य संयोजक के रूप में गोरक्षनाथ नेहे, एडवोकेट नीतू विश्वकर्मा, राकेश कलाल, रियाज मुल्ला, संजय घेवारे, सोमनाथ पवार, महेंद्र पवार, मनोज कामंडी, संतोष चराटे और अब्दुल आतिक को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में राज्य के सभी विभागों और जिलों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष विजय चोरडिया ने कहा, “पत्रकारों के स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, आधुनिक तकनीक, पेंशन, अधिस्वीकृति तथा अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए व्हॉइस ऑफ मीडिया पूरे महाराष्ट्र में संगठित और प्रभावी आंदोलन चलाएगा। शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर पत्रकारों को न्याय दिलाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होगा।”

प्रदेशाध्यक्ष अजितदादा कुंकलोळ ने कहा, “महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर सशक्त संगठन खड़ा किया जाएगा। संगठन की ताकत को गांव-गांव तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”

प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र देशमुख ने कहा, “पूर्व और पश्चिम महाराष्ट्र के पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान के लिए विभागीय स्तर पर मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा तथा प्रत्येक जिले के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल मस्के ने कहा, “मुंबई में घोषित व्हॉइस ऑफ मीडिया की नई राज्य कार्यकारिणी का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। कार्यकारिणी के गठन में सभी विभागों और जिलों को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। अधिकांश पदाधिकारी नए हैं और मुझे विश्वास है कि वे नए उत्साह के साथ महाराष्ट्र में संगठन को मजबूत करेंगे तथा पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।”

Related posts

डॉ. अलका पांडेय की पुस्तका “रेत के महल” का हुआ लोकार्पण, पुस्तक चर्चा और काव्य गोष्ठी का साथ कार्यक्रम संपन्न

hindustanprahari

महिला व बालकल्याण विभाग द्वारा जिला परिषद स्कूल में व्याख्यान का आयोजन किया गया

hindustanprahari

This Friendship Day #LookUp To Celebrate Real Conversations

hindustanprahari

Leave a Comment