City

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री विजय कुमार का निधन

Image default
Spread the love

श्री विजय कुमार ने 01.10.2025 को मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला था। वे भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियांत्रिकी सेवा (IRSME) के 1988 बैच के अधिकारी थे।

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभालने से पहले, श्री विजय कुमार चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। अपने 35 वर्षों से अधिक के विशिष्ट कार्यकाल में, उन्होंने भारतीय रेलवे में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे और अनुसंधान, संरचना एवं मानक संगठन (RDSO) में बहुमूल्य योगदान दिया।

अपने परिणाम-उन्मुख नेतृत्व के लिए जाने जाने वाले, श्री विजय कुमार का नवाचार, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ावा देने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड था। उनका विजन मध्य रेलवे को सुरक्षा, यात्री सुविधा, स्थिरता और क्षमता वृद्धि के क्षेत्रों में अग्रणी बनाना था। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और “मेक इन इंडिया” के लक्ष्यों के अनुरूप, उन्होंने मध्य रेलवे को 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

श्री विजय कुमार अपने स्नेही और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण सभी के द्वारा आदर और प्रेम प्राप्त करते थे। वे एक अत्यंत संवेदनशील व्यक्तित्व थे जो अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति सदैव सजग रहते थे।

मध्य रेलवे उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता है। एक महान आत्मा, एक कुशल प्रशासक और एक प्रेरक नेता, जिनका भारतीय रेलवे में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Related posts

CRMS अध्यक्ष  एन एफ आई आर के सहायक महासचिव डॉ प्रवीण बाजपेयी  के नेतृत्व में  शिवसेना भवन में शिवसेना प्रमुख  पूर्व मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे  से मुलाक़ात

hindustanprahari

विरार पश्चिम म्हाडा कार्यकर्ता शिवसेना (शिंदे) पार्टी में शामिल हुए, सभी इसका स्वागत शिवसेना विरार शहर अध्यक्ष रोहन रमाकांत चव्हाण ने किया।

hindustanprahari

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में ‘ड्रग्स फ्री अभियान’ और अधिक सशक्त – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

hindustanprahari

Leave a Comment