City Politics

वसई और नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं का भाजपा में प्रवेश

Image default
Spread the love

वसई – विरार (संवाददाता): वसई विरार मनपा में होने वाली सार्वजनिक चुनाव को लेकर वसई विरार क्षेत्र में सभी दलों ने मोर्चे बंदी शुरु कर दी हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्मंत्री देवेंद्र फड़णवीस के कार्यों से प्रभावित होकर वसई विरार जिला पूर्व सचिव अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में वसई और नालासोपारा विधानसभा क्षेत्रों से बचतगट से जुड़कर समाज की सेवा करने वाली सैकड़ों महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की हैं. यह सार्वजनिक पार्टी प्रवेश समारोह बुधवार को वसई विरार भाजपा की अचोले स्थित जिला मध्यववर्ती कार्यालय में आयोजित हुई.
इस दौरान, प्रज्ञा पाटिल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, आज देश के प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री महिलाओं के विकास के लिए काम कर रहें हैं, उनसे प्रभावित होकर यहां कि, महिलाओं ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि, आगामी महापौर निश्चित रुप से भाजपा का होगा.

इस बीच, वसई विरार जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल के मार्गदर्शन में, वसई और नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से आने वाली नए महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया. इस अवसर पर महामंत्री मनोज बरोट, जोगेंद्र प्रसाद चौबे, जिला उपाध्यक्ष सकीना नूरानी, देवराज सिंह, अचोले मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी आदि उपस्थित थें.

Related posts

मुंबई में एक फरवरी से ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ेगा.

hindustanprahari

बहुजन विकास आघाड़ी के नेताओं द्वारा मानसून से पहले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों पर मनपा के अधिकारियों के साथ की गई चर्चा ।

hindustanprahari

वसई विरार शहर महानगरपालिका में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती’ उत्साह के साथ मनाई गई

hindustanprahari

7 comments

Leave a Comment