Business

पीबीपार्टनर्स का हेल्थ इंश्योरेंस बिज़नेस महाराष्ट्र में 52% की रिकॉर्ड ग्रोथ के साथ आगे बढ़ा

Image default
Spread the love
  • मुंबई में 6,000+ एजेंट्स और OPD, मैटरनिटी व वरिष्ठ नागरिक योजनाओं की तेज़ मांग के साथ सबसे आगे
  • पीबीपार्टनर्स का उद्देश्य महाराष्ट्र में वित्तवर्ष 2026 में अपने एजेंट्स को बढ़ाकर तीन गुना करना है।
    • महाराष्ट्र में स्वास्थ्य बीमा बिज़नेस वित्तवर्ष 2025 में 52 प्रतिशत बढ़ा।

• मुंबई 6,000 से अधिक एजेंट पार्टनर्स के साथ पीबीपार्टनर्स की वृद्धि में सबसे आगे है, महाराष्ट्र में कंपनी के 17,000 से अधिक एजेंट पार्टनर्स हैं।

• मैटरनिटी, सीनियर सिटिजन और ओपीडी प्लांस की है भारी मांग।

• रिन्युअल रिटेंशन प्रोग्राम से एजेंट्स को स्थिर, पेंशन की तरह कमिशन मिलता है।

• समर्पित क्लेम्स सपोर्ट टीम तेज और आसान क्लेम सैटेलमेंट सुनिश्चित करती है।

• प्रेरणाप्रद सफलता की कहानीः नासिक के सब्जी विक्रेता ध्यानेश राजेंद्र उगाले पीबीपार्टनर्स की मदद से सर्वोच्च एजेंट बने।

मुंबई। पॉलिसीबाजार की पीओएसपी शाखा, पीबीपार्टनर्स तेजी से महाराष्ट्र में अपना विस्तार कर रहा है। इस विस्तार में मुंबई की सबसे प्रमुख भूमिका है। शहर में आयोजित हुई एक प्रेसवार्ता में नीरज अधाना, नेशनल सेल्स हेड, हैल्थ इंश्योरेंस ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य बीमा का एडॉप्शन बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में 17,000 से अधिक एजेंट पार्टनर हैं, जिसमें से 6,000 से ज्यादा एजेंट पार्टनर मुंबई में हैं, जो पश्चिमी ज़ोन में बीमा का विस्तार कर रहे हैं।
पीबी पार्टनर्स का उद्देश्य महाराष्ट्र में 3 गुना वृद्धि हासिल करना है। यह वित्तवर्ष 2026 तक 50,000 से अधिक एजेंट पार्टनर्स का लक्ष्य बना रहा है, जिनमें से 6,000 पहले से मुंबई में काम कर रहे हैं।
प्रेसवार्ता में कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य बीमा की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, जिसमें मुख्य योगदान युवा और जागरुक ग्राहक दे रहे हैं, जो ऊँचे मूल्य के कम्प्रेहेंसिव प्लान चाहते हैं। वो ओपीडी कवर, मैटरनिटी कवरेज, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पॉलिसी आदि तलाशते हैं।
नीरज अधाना, नेशनल सेल्स हेड – हैल्थ इंश्योरेंस, पीबीपार्टनर्स ने कहा, ‘‘पीबीपार्टनर्स ने महाराष्ट्र में वित्तवर्ष 2025 में स्वास्थ्य बीमा के व्यवसाय में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस वृद्धि से पीबीपार्टनर्स की भरोसेमंद और प्रभावशाली सेवा में मुंबईवासियों का विश्वास और बढ़ती जागरुकता प्रदर्शित होती है।’’
नीरज अधाना, नेशनल सेल्स हेड – हैल्थ इंश्योरेंस, पीबीपार्टनर्स ने कहा, ‘‘पीबीपार्टनर्स में हमने क्लेम के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया है, जो क्लेम प्रक्रिया को व्यवस्थित कर देती है। यह टीम क्लेम दर्ज होने पर नेटवर्क हॉस्पिटल और बीमा कंपनी के बीच तत्काल तालमेल बिठाती है, जिससे क्लेम की समय पर और प्रभावशाली प्रोसेसिंग होती है तथा विलंब नहीं होता। यह टीम ग्राहक से आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करती है और यदि क्लेम अस्वीकृत होता है, तो उसका स्पष्ट एवं वैध कारण प्रदान करती है।’’
पीबीपार्टनर्स सभी एजेंट पार्टनर्स को वित्तीय स्थिरता प्रदान करने पर केंद्रित है। रिन्युअल रिटेंशन प्रोग्राम के अंतर्गत पीओएसपी एजेंट पार्टनर्स को ग्राहक द्वारा हमारे प्लेटफॉर्म से अपनी हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू कराए जाने पर हर साल गारंटीड कमीशन मिलता है। इससे हमारे पार्टनर्स के लिए आय का एक स्थिर और पेंशन जैसा स्रोत निर्मित होता है। गारंटीड रिन्युअल की मदद से कई एजेंट पार्टनर्स अपनी मौलिक आय को बहुत कम समय में ही 2 से 3 गुना बढ़ा सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्तीय सशक्तीकरण की पीबीपार्टनर्स की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए नीरज अधाना ने नासिक के एक सब्जी विक्रेता, ध्यानेश राजेंद्र उगले की प्रेरणाप्रद कहानी सुनाई। केवल दसवीं पास ध्यानेश ने पीबीपार्टनर्स के साथ काम करना शुरू किया। उन्हें ऑफलाईन और ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। वो तीन महीने की छोटी अवधि में ही भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीमा एजेंट्स में से एक बन गए। अपने स्थानीय नेटवर्क की मदद से उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की और उनकी आय 10 गुना बढ़ गई। इस तरह की कहानियाँ पीबीपार्टनर्स की परिवर्तनकारी क्षमता का प्रदर्शन करती हैं। पीबीपार्टनर्स हर क्षेत्र के लोगों को आजीविका निर्माण के अवसर प्रदान करता है।

Related posts

A Home So Uncluttered That It Almost Looks Empty

hindustanprahari

तेल एवं गैस, रियल एस्टेट और एआई से जुड़ी भर्तियों में बढ़ोतरी: नौकरी जॉब स्पीक

hindustanprahari

This Friendship Day #LookUp To Celebrate Real Conversations

hindustanprahari

Leave a Comment