Uncategorized

भारत-पाक तनाव के चलते J&K में भेजी जा रही है अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां-सूत्र

Image default
Spread the love

सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और यह एक ऑन गोइंग ऑपरेशन है.

भारत ने पाकिस्तान के हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान ने रात में भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया. जवाबी एक्शन में भारत ने आज  पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है.  पाकिस्तान ने रात में जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, कपूरथला और जालंधर में हमले की साजिश को नाकाम कर दिया. अब पाकिस्तान के हमले की कोशिश के सबूत जुटाए जा रहे हैं. पाक ड्रोन और मिसाइल के मलबे रिकवर किए जा रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में एयर डिफेंस ध्वस्त किए. भारत ने पहली बार S-400 का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से हमले की साजिश को नाकाम किया. उधर, भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी में हड़कंप मचा है. रावलपिंडी स्टेडियम को काफी नुकसान पहुंचा है. उधर अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान ना जाने की सलाह दे दी है. बता दें कि इससे पहले 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकियों ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए निशाना बनाया था.

Related posts

MRVC का कार्य प्रगति पर, अंबिवली स्टेशन पर पब्लिक ब्रिज का काम हुआ पूरा

hindustanprahari

5 Things The Stock Market Doesn’t Give A Hoot About

hindustanprahari

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

53 comments

Leave a Comment