City

मुंबई में आईआईएमसी एलुमनी मीट आयोजित

Image default
Spread the love

मुंबई। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के महाराष्ट्र चैप्टर ने रॉयल बॉम्बे याट क्लब में अपना सालाना मिलन समारोह कनेक्शन्स मुंबई आयोजित किया। राज्य के अलग-अलग जिलों में कार्यरत भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राओं ने इस समारोह में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 1999-2000 बैच के चार एलुमनी को सिल्वर जुबली सम्मान दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कनेक्शन्स मीट हर साल देश और विदेश के कई शहरों में आयोजित होता है जिस सिलसिले में मुंबई में इसका आयोजन हुआ।

इमका की महाराष्ट्र चैप्टर अध्यक्ष यश्मी यादव ने समारोह की अध्यक्षता की जिसे आईआईएमसी अमरावती के निदेशक प्रोफेसर राजेश सिंह कुशवाहा, दिल्ली सरकार के विशेष आयुक्त सुशील सिंह, इमका की अध्यक्ष सिमरत गुलाटी, मैक्कैन वर्ल्डग्रुप के इंडिया हेड आशीष चक्रवर्ती, मशहूर लेखिका गजरा कोट्टारी, फिल्म निर्माता दीक्षा राउत्रे, सेंसर बोर्ड की सलाहकार सदस्य इंदु कुमारी झा, इमका के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, इमका अवार्ड्स की कोर्डिनेटर स्नेह भट्टाचार्जी और अन्य लोगों ने संबोधित किया।

Related posts

विधायक सुनील राणे द्वारा बोरीवली में भव्य खादी महोत्सव – 2 का उद्घाटन

hindustanprahari

MUTP–3ए के अंतर्गत कांदिवली स्टेशन पर स्टेशन सुधार कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति

hindustanprahari

वसई-विरार शहर मनपा का सफाई अभियान ज़ोरों पर

hindustanprahari

Leave a Comment