State

श्रीराम जानकी विवाह उत्सव 2024 का आयोजन रजगामार (छत्तीसगढ़) में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Image default
Spread the love
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य की ऊर्जा नगरी कोरबा शहर के अंतर्गत ग्राम रजगामार में विवाह पंचमी के अवसर पर 6 दिसंबर 2024 को प्रथम बार भगवान प्रभु श्री रामचन्द्र एवं माता जानकी के विवाह उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रजगामार, ओमपुर और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। विदित हो कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भारत सहित पूरे विश्व में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। और हर तरफ भगवान राम के भक्त विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने में लगे रहे। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से भगवान की बारात निकाली जाती है और जनकपुर में माता जानकी के साथ विवाह पूर्ण विधि से योग्य पुरोहित द्वारा संपन्न कराया जाता है। इसीलिए अब राम भक्त अपने गांव या शहर में यह दिव्य कार्यक्रम कराने लगे हैं।
पंडित कमलाकांत शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ होते हुए रजगामार में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2024 तक चली इस कार्यक्रम में 24 घंटे रामायण पाठ किया गया साथ ही भजन कीर्तन भी किया गया।
दिनांक 5 दिसंबर 2024 को झांकी सजाया गया और कर्मा नाच, मांदर झांझ बजाते हुए एवं जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए भगवान श्री राम की बारात प्रातः श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रस्थान कर साहू समाज भवन तक पहुंची। माता सीता और प्रभु राम का विवाह संपन्न हुआ और महाप्रसाद का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम श्री भक्त माता कर्मा भवन, फिल्टर चौक, रजगामार, कोरबा, छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा सेवा समिति, रजगामार द्वारा आयोजित किया गया।
रजगामार के समस्त ग्रामवासियों द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन का भरपूर आनंद उठाया गया।
श्री राम जानकी माता विवाह उत्सव 2024 का दिव्य और भव्य आयोजन रजगामार (कोरबा, छत्तीसगढ़) निवासी ईश्वर प्रसाद साहू (पुत्र – स्वर्गीय कुंज राम साहू और लछन बाई) के संकल्प अनुसार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

  • संतोष साहू

Related posts

MRVC द्वारा मुंबई उपनगरीय रेलवे कार्य प्रगति पथ पर – सुनील उदासी, सीपीआरओ/एमआरवीसी

hindustanprahari

पूर्व सांसद डॉ. सुनील बलिराम गायकवाड़ ने योग चिकित्सक परीक्षा उत्तीर्ण की

hindustanprahari

Discussion: Millennials Aren’t All London Luvvies

hindustanprahari

Leave a Comment