Entertainment

       ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक जारी…..! 

Image default
Spread the love

  नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जिसने दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया। भगवान हनुमान को उनकी पूरी ताकत में दिखाते हुए, इस पोस्टर ने आज की खास रिलीज़ के लिए उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। दिवाली से ठीक एक दिन पहले जय हनुमान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं। प्रशांत वर्मा की मच अवेटेड सीक्वल जय हनुमान अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ‘जय हनुमान’ प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। फिल्म ‘हनुमान’ की जबरदस्त सफलता ने इसे और भी खास बना दिया है, क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए, दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसे में अब, सबकी निगाहें ‘जय हनुमान’ पर टिकी हुई हैं। जय हनुमान सबसे पवित्र और प्रसिद्ध पौराणिक सुपरहीरो को जीवित करने वाला है। प्रशांत वर्मा और माइथ्री मूवी मेकर्स की फिल्म ‘जय हनुमान’ में अभिनेता ऋषभ शेट्टी हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

Related posts

दर्शक मास्क टीवी पर ‘आज़मगढ़’ को देख पाएंगे फ्री

hindustanprahari

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म खेल खेल में का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक अनोखे अंदाज में मेकर्स ने दिखाई इसकी खास झलक

hindustanprahari

चुनौतीपूर्ण किरदारों को भी पूरी संजीदगी से निभाने का हुनर रखती है रीतू आर चौहान

hindustanprahari

Leave a Comment