Entertainment

सूर्या स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ 10 अक्टूबर 2024 को होगी रिलीज

Image default
Spread the love

स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस, सूर्या स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। टीजर में इसकी रोमांचक और विशाल दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसमें सुपरस्टार सूर्या को एक शक्तिशाली योद्धा और बॉबी देओल को खलनायक के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि दोनो के इन कभी ना देखे गए अवतारों ने सभी को और भी ज्यादा उत्साहित कर रहा है। फिल्म से जुड़े इन सभी अपडेट्स ने ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है, और ऐसे में अब मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जी हां! फिल्म को दुनिया भर में 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज किए जाने की तैयारी है।

नए पोस्टर के साथ ‘कंगुवा’ के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बहुत बड़ी घोषणा की है। ऐसे में अब फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है –

“योद्धा राजा का स्वागत करने के लिए हो जाइए तैयार 👑

हमारा #Kanguva 10 अक्टूबर 2024 से आपके दिलों और स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है 🗡️🏹

KanguvaFromOct10 🦅”

कांगुवा की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और ‘रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद’ का म्यूजिकल स्कोर है।

‘कंगुवा’ इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह ‘पुष्पा’, ‘सिंघम’ और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है।फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है।

इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। फिल्म को 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने की तैयारी है।

Related posts

सलमान खान की हिरोइन स्नेहा उल्लाल के हाथों हिंदुस्तान रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी

hindustanprahari

महिलाओं की संघर्ष का चौंका देने वाला आईना है फिल्म “हमारे बारह” की कहानी, ट्रेलर हुआ रिलीज

hindustanprahari

एशियन आईकॉनिक अवार्ड समारोह में सोनू सूद और विंदू दारा सिंह हुए सम्मानित

hindustanprahari

Leave a Comment