Entertainment

नोज़ा शेख बैंकॉक में इंडियन इंटरनेशनल इंफ्लुएंसर अवॉर्ड 2024 में ‘बेस्ट मॉडल’ के अवॉर्ड से हुई सम्मानित

Image default
Spread the love

नोज़ा शेख हाल ही में बैंकॉक (थाईलैंड) में इंडियन इंटरनेशनल इंफ्लुएंसर अवॉर्ड 2024 में ‘बेस्ट मॉडल’ के अवॉर्ड से सम्मानित हुई है। यह अवॉर्ड उन्हें बिग बॉस फेम अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के हाथों मिला। इस अवॉर्ड शो में नोज़ा शेख ‘स्टाइल एजेंट’ ब्रांड की शोज़ टॉपर रही। नोज़ा शेख एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। ‘स्टाइल एजेंट’ कंपनी की यह ब्रांड एम्बेसडर हैं। दुबई की रूमी एनर्जी ड्रिंक की भी वह भारतीय ब्रांड एंबेसडर है। कई फैशन शो की वह ब्रांड एंबेसडर रही हैं। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘सावधान इंडिया क्राइम शो’ में अभिनय किया है। उन्होंने कई मॉडलिंग शो और रैम्प वॉक किया है। नोज़ा शेख लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है और वहीं उनकी पढ़ाई हुई है। मुम्बई और गोआ में वह कई वर्षों से राह रही है और काम कर रही है। वह मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ बिजनेस वीमेन है। गोवा में ‘एरीस हाउस’ नाम से उनकी कंपनी है जो टूरिस्टों के लिए उनकी पसंद के होटल, घर, विला और कई सुविधायें मुहैया कराती हैं। आगामी समय में उनके तीन म्यूजिक वीडियो आने वाले हैं। जो हिंदी और पंजाबी भाषा में होंगे।

बतौर मॉडल और फैशन आइकॉन नोज़ा शेख कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। मिस यूपी 2015, मिस लखनऊ 2014, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, नारी शक्ति सम्मान, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड आदि। नोज़ा को बचपन से ही मॉडलिंग और अभिनय का शौक रहा। वह स्कूल के समय से ही समर वीकेशन के समय डांस, एक्टिंग और रैम्प शो में भाग लिया करती थी। रंगमंच में भी वह काम कर चुकी है साथ ही अपने अभिनय कौशल में विकास के लिए अनुपम खेर एक्टिंग अकेडमी अभिनय की बारीकियों को सीखा है। तनिष्क, टाइटन, मैक्स जैसी कई कंपनियों की विज्ञापनों में वह काम कर चुकी है। नोज़ा शेख अपनी माँ को अपना आदर्श मानती हैं वह कहती है कि जिंदगी के हर मोड़ पर उसकी माँ ने उनका साथ दिया। उन्ही के मार्गदर्शन में वह आज इस मुकाम पर पहुंची और अपने सपनों को पूरा कर रही है। नोज़ा कहती है की आप अपने उद्देश्य पर ज्यादा ध्यान दें और उसे पूरा करने की कोशिश करते रहें। जिंदगी में कई पड़ाव आते हैं मगर उनमें उलझ कर अपने उद्देश्य, अपने सपने से पीछे ना हटें, क्योंकि जिंदगी तो समय के साथ आगे बढ़ती है लेकिन अपना सपना पीछे मत छोड़ो वरना संतुष्टि नहीं मिलेगी।

  • गायत्री साहू

Related posts

Staples Has Discounted The iPad Mini 4 By $100

hindustanprahari

किस्मत का करिश्मा फिल्म में हीरोपंती करते दिखेंगे जीत उपेन्द्र

hindustanprahari

अब मेरे शरीर में कुछ भी कृत्रिम नहीं है—सब कुछ नैचुरल है और मेरा अपना है : अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा

hindustanprahari

Leave a Comment