City

बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी का जन्मदिन धूमधाम से संपन्न, डॉ निकेश जैन माधानी ने दी बधाई

Image default
Spread the love

मुंबई। आजकल जन्मदिन को सेलिब्रेट करना जीवन में अनिवार्य बन गया है। हर कोई चाहता है कि उसका जन्मदिन विशेष हो और अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को उत्सव का रूप दिया जाये।
12 जून को भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी का जन्मदिन मुंबई में बड़े धूमधाम के साथ मनाया। उस अवसर पर परिवारिक रिश्तेदार और मित्रों के अलावा युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी भी मनोज सोलंकी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे और उपहार भेंट किए।
मनोज सोलंकी ने कहा कि इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में दो तीन राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में जीत का परचम लहराया है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए हैं। चूंकि मैं पार्टी से जुड़ा हूं तो इस साल खुशी हजार गुना बढ़ गई है और सेलिब्रेशन का आनंद तो बनता ही है।
आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े मनोज सोलंकी बिल्डर और बिजनेसमैन हैं और एक सोशल वर्कर के रूप में कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे चुके हैं। इसके साथ वे भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी और अखिल राष्ट्रीय सिने कलाकार व कामगार संघटन के भी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हैं।

Related posts

भव्य बनेगा वृंदावन का बांकेबिहारी कॉरिडोर

hindustanprahari

सुनील राणे द्वारा आयोजित “भक्तिरास नवरात्र महोत्सव 2024” के लिए भूमि पूजन संपन्न

hindustanprahari

इमका कनेक्शन्स मुंबई मीट में विवेक अग्निहोत्री को मिला एलुमनी ऑफ द ईयर अवार्ड, चंदन राय का सम्मान

hindustanprahari

Leave a Comment