Entertainment

एशियन आईकॉनिक अवार्ड समारोह में सोनू सूद और विंदू दारा सिंह हुए सम्मानित

Image default
Spread the love

एशियन आईकॉनिक अवार्ड समारोह में सोनू सूद और विंदू दारा सिंह हुए सम्मानित

सोनू सूद के हाथों एशियन आईकॉनिक अवार्ड से सम्मानित हुए विशिष्ट हस्तियां

मुंबई। रामकुमार पाल 64 फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत एशियन आईकॉनिक अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन 11 फरवरी को मुक्ति कल्चरल हब अंधेरी, मुंबई में संपन्न हुआ जहां सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और विंदू दारा सिंह की विशेष उपस्थिति रही साथ ही रामकुमार पाल और शैलेश पटेल ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
उसी अवसर पर ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद के हाथों समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवार्ड शो का आयोजन रामकुमार पाल और मुंबई रफ्तार चैनल के सीइओ शैलेश पटेल ने किया।
वहीं इस शो का संचालन सिमरन आहूजा ने किया और एशियन आइकॉनिक अवार्ड कार्यक्रम में फिल्म व टीवी सितारें उर्वशी ढोलकिया, प्रिंस नरूला, विशाल जेठवा, शिव ठाकरे, सृजिता डे, स्नेहा वाघ, जसन शाह, अर्चना कोचर, ईशा संजरी, वाशु जैन की उपस्थिति रही जिन्हें रामकुमार पाल ने सम्मानित किया।
रामकुमार पाल ने कहा कि मेरा यह अवार्ड शो करने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि जो लोग समाज में अच्छे कार्य करते हुए जनमानस को प्रभावित कर रहे हैं उन्हें मंच पर लाकर अवश्य सम्मानित करना चाहिए जिससे अन्य साधारण लोग उनसे प्रेरित हो सकेंगे।
अवार्ड मिलने से सबको प्रोत्साहन मिलता है और वे उत्साहित होकर अच्छे कार्यों को अंजाम देते हैं।

  • संतोष साहू

Related posts

शाहरुख खान के फैंस हुए उत्साहित, मराठा मंदिर सिनेमाहॉल में डीडीएलजे फिल्म के 30 वर्ष पूर्ण होने पर किया सेलिब्रेट

hindustanprahari

“एहसास” संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर

hindustanprahari

टाइम्स स्क्वैयर बिलबोर्ड पर ‘बिस्मिल की महफिल’

hindustanprahari

Leave a Comment