Entertainment

प्रियशा चौधरी टीवी विज्ञापनों की दुनिया में भी बना चुकी है अपनी पहचान

Image default
Spread the love

बचपन से फिल्मों का जादू अपनी आंखों में बसाए रखने वाली प्रियशा चौधरी आज मुंबई में अपने अभिनय करियर की मजबूत नींव रख रही हैं। मॉडलिंग की शुरुआत भले ही उन्होंने कोलकाता से की हो, लेकिन उनकी असली चमक बॉम्बे के फैशन शोज़ में दिखी—जहां उन्होंने लगातार अपनी उपस्थिति, व्यक्तित्व और प्रोफेशनलिज़्म से सभी को प्रभावित किया।

प्रियशा मिस इंडिया और फेमिना मिस दिवा जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी रैम्प वॉक, स्टाइल और कैमरा फ्रेंडली पर्सनैलिटी ने उन्हें नामी डिजाइनरों के फैशन शोज़ की पसंदीदा मॉडल बना दिया। लैक्मे फैशन वीक और इंडिया बीट सहित कई बड़े इवेंट्स में वह धमाकेदार एंट्री करती रही हैं।
साथ ही, प्रियशा टीवी विज्ञापनों की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं, जहां वह विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं—जो उनके बढ़ते प्रभाव और स्क्रीन प्रेज़ेंस का साफ संकेत है।

अब प्रियशा पूरी तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान के अभिनय से बचपन से प्रेरित रही प्रियशा कहती हैं कि सिनेमाघर में फिल्में देखते समय उनके भीतर भी एक सपना आकार ले चुका था—एक दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से तालियां और प्यार पाने का। आज वही सपना उनकी मेहनत का सबसे बड़ी प्रेरणा है।

वह हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री, दोनों में सक्रिय रूप से ऑडिशन दे रही हैं। अपनी एक्टिंग कौशल, डांस, डायलॉग डिलीवरी, भावनात्मक अभिव्यक्ति और कैमरा सेंस को प्रोफेशनल ट्रेनिंग से और निखार रही हैं। उनकी कुछ शॉर्ट फिल्में जल्द दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिनमें वह रियलिस्टिक, सोशल मैसेज और रोमांटिक ज़ोन में एक्सपेरिमेंट करती दिखाई देंगी।

ओटीटी कंटेंट से वह बहुत प्रभावित हैं । जहां नए चेहरे, नए किरदार और नए टैलेंट के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्रियशा का मानना है कि सीखना और मेहनत कभी रुकने नहीं चाहिए। उनका कहना है- “जिस चीज़ को दिल से चाहो, मेहनत करो तो यूनिवर्स उसे आपके लिए रास्ता बनाकर देता है।”

आज प्रियशा अपने बबली नेचर, आत्मविश्वास, स्वतंत्र सोच और प्रोफेशनल वर्क एथिक के कारण इंडस्ट्री में एक आशाजनक टैलेंट के रूप में देखी जा रही हैं।

रैम्प की रोशनी से कैमरे के क्लोज़-अप तक—प्रियशा चौधरी वह नाम है जो जल्द ही बड़े पर्दे पर अपना अलग मुकाम बनाने के लिए तैयार है।

Related posts

मुंबई ग्लोबल द्वारा अवॉर्ड नाइट मुंबई पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन

hindustanprahari

निर्देशक रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” की शूटिंग शुरू, एहसान खान, विक्रांत वाधवा करेंगे अभिनय

hindustanprahari

दीपिका चिखलिया की धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ ने पूरे किये 100 एपिसोड 

hindustanprahari

Leave a Comment