Entertainment

डॉ. निकेश जैन माधानी को अभिनेत्री नीलम कोठारी ने इंडियाज टॉप बिजनेस एंड इंटरप्रेन्योर्स अवार्ड से किया सम्मानित

Image default
Spread the love

मुंबई। 26 मई 2024 को युवा बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम कोठारी के हाथों इंडियाज टॉप बिजनेस एंड इंटरप्रेन्योर्स अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए। इस अवॉर्ड शो में डॉ. निकेश मुख्य अतिथि थे और उनकी कंपनी पुष्पा गृह उद्योग कंपनी और माधानी फाइनेंस एंटरटेनमेंट सहयोगी पार्टनर के रूप में जुड़ी थी।
आर के एजुकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम के सीएमडी डॉ राज मोहन काले और मुंबई रफ्तार न्यूज के सीइओ शैलेश पटेल द्वारा ग्रीन विलेज रिसोर्ट मालाड पश्चिम, मुंबई में आयोजित इस सम्मान समारोह में शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, नासिक जेल के जेलर सुधाकर कांबले, यूनियन लीडर अभिजीत राणे, भाजपा नेता रामकुमार पाल, मॉडल एक्ट्रेस व समाजसेवी सीमा मीना की विशेष उपस्थिति रही।
इससे पहले डॉ निकेश जैन माधानी को सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार सोनू सूद, अभिनेत्री काजल अग्रवाल, महिमा चौधरी, प्रीति झंगियानी, मंदाकिनी, पद्मिनी कोल्हापुरी, एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री परशोत्तम रूपाला, बिजनेसमैन योगेश लखानी ने सम्मानित किया है।

Related posts

“मेरी जन्नत है तू” गाना संगीत प्रेमियों के दिल में मचा देगा हलचल

hindustanprahari

संगीता तिवारी व अमन कुमार अभिनीत म्युज़िक वीडियो ‘इश्क अमीरन’ को गणेश आचार्या ने किया लॉन्च

hindustanprahari

हॉलीवुड प्रोड्यूसर रैन मोर, उदित नारायण, दीपक पराशर, बी एन तिवारी और अशोक पंडित की उपस्थिति में “लाइफआर्ट कुंभ मेला 2025” की ऑफिशियल घोषणा

hindustanprahari

Leave a Comment