Entertainment

मिर्ग में राज बब्बर, अनूप सोनी, सतीश कौशिक के साथ श्वेताभ सिंह

Image default
Spread the love

मिर्ग में राज बब्बर, अनूप सोनी, सतीश कौशिक के साथ श्वेताभ सिंह

9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी मिर्ग

मुम्बई। निर्देशक तरुण शर्मा की फिल्म ‘मिर्ग’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में राज बब्बर, सतीश कौशिक, श्वेताभ सिंह और अनूप सोनी मुख्य भूमिका में है। फिल्म के निर्देशक और स्टार कास्ट से हुई बातचीत में उन्होंने फिल्म से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा की।
निर्देशक तरुण शर्मा ने बताया कि यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म है लेकिन इससे पहले उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्म का नाम ‘मिर्ग’ रखने के पीछे की कहानी बताई की मिरग तेंदुए प्रजाति का जानवर है जो हिमांचल की पहाड़ियों पर मिलने वाला दुर्लभ किस्म का जानवर है। जिसकी खूबी यह है कि वह स्वयं को आसानी से छुपा सकता है। इसकी पूँछ लंबी होती है और यह दूसरे तेंदुओं से तेज, शातिर, चालक और बहरूपिया होता है। फिल्म का मुख्य किरदार भी एक साधारण इंसान से जिंदगी की मुश्किलें झेलता हुआ मिर्ग की तरह बन जाता है। तरुण ने बताया कि उनकी फिल्म में अभिनेता राज बब्बर का अलग किरदार दिखाने की कोशिश की है। वैसे राज बब्बर ने फिल्मों में भिन्न भिन्न किरदार निभाए हैं, इस बार उनके किरदार के साथ कुछ एक्सट्रीम करने की कोशिश की गई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता श्वेताभ सिंह है यह उनकी डेब्यू फिल्म है जिसमें यह अनिल की भूमिका निभा रहे हैं।
श्वेताभ अपने किरदार के बारे में बताते है कि वह एक सरल इंसान है, लेकिन जहाँ वह काम करते हैं उस जगह उन्हें महसूस होता है कि वह गुलामों जैसी जिंदगी जीने के लिए नहीं बने उनके जीवन में फिर बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। फिल्म के सभी किरदार ग्रे शेड में है जिन्हें जज करना मुश्किल है कि यह अच्छा कर रहा है या बुरा। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अपनी पुरानी इमेज को छोड़ कर फिल्म में हथियार उठाते दिखेंगे। यह सतीश कौशिक की पहली और अंतिम फिल्म है जिसमें उनका किरदार बंदूकों के साथ खेल रहा है। श्वेताभ ने बताया कि सतीश के साथ अभिनय करना उनके लिए बेहतरीन अनुभव रहा।
अभिनेता अनूप सोनी ने भी अपने किरदार और फिल्म के बारे में विस्तार से बताया। इस फिल्म में वह राज बब्बर के हितैषी बने हैं और उन्हीं की बातों को मानते हैं। इस किरदार में, ना कुछ पाने का लालच है ना ही अपने आप को बेहतर बनाने की कोई इच्छा। संतोषी मन है और अपने मालिक का अंधभक्त। इस फिल्म में अनूप सोनी का किरदार उनके द्वारा निभाये अभी तक के किरदारों से अलग है। एक ही जैसी भूमिका करते हुए उनकी छवि एक किरदार में बंध गई थी, वह अपने पुरानी छवि से अलग करना चाहते हैं इसके लिए उन्हे कई अच्छे प्रोजेक्ट को ना कहना भी पड़ा। जिसके लिए अभिनय से एक ब्रेक लेना पड़ा। यह उनके लिए एक कठिन फैसला रहा। उनके आगामी प्रोजेक्ट में दो वेब सीरीज़ ‘फ़ॉर योर आईज ओनली’ और ‘लल्ला’ है और एक हिंदी फिल्म ‘कबीर’ है जिसमें वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म ‘मिर्ग’ एक रिवेंज ड्रामा है। जिसमें सस्पेंस बना रहता है कि आखिर शिकार कौन है और शिकारी कौन है? फिल्म का संगीत फिल्म को गति प्रदान करने वाला है। निर्देशक के किरदार की अपनी वास्तविकता और स्वाभाविकता को बनाये रखने का प्रयास किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो कि बहुत ही मनोरंजक और दिलचस्प है।
फिल्म मिर्ग को यूके स्थित स्टूडियो आरए द्वारा वित्तीय सहयोग प्राप्त है। और इस फिल्म के निर्माता ऋषि आनंद, नामा प्रोडक्शंस (श्वेताभ सिंह) और वनशॉट फिल्म्स (तरुण शर्मा) हैं। मिर्ग फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, गोविंद सागर झील और जंगलों में की गई है।

  • गायत्री साहू

Related posts

डॉ. मीहिर कुलकर्णी निर्मित और देव गिल अभिनीत फिल्म “अहो विक्रमार्का” का टीजर हुआ रिलीज

hindustanprahari

निर्देशक रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” की शूटिंग शुरू, एहसान खान, विक्रांत वाधवा करेंगे अभिनय

hindustanprahari

Tex Perkins On How To Get Into Live Music & More

hindustanprahari

Leave a Comment