Entertainment

देसी ध्वनि रिकॉर्ड ने दिवाली पर रिलीज़ किया अपना नया गाना “दिवाली आयो रे”

Image default
Spread the love

देसी ध्वनि रिकॉर्ड ने दिवाली पर रिलीज़ किया अपना नया गाना “दिवाली आयो रे”

इस दिवाली “देसी ध्वनि रिकॉर्ड” ने “दिवाली आयो रे” गाना रिलीज़ किया, जिसमे यह दर्शाया गया है कि प्रभू श्री राम जब अयोध्या से वापस आये और वहां की प्रजा ने उनके स्वागत में पहली दिवाली मनाई थी। इस गाने को इंडियन आइडल 2023 के विजेता अयोध्या के ऋषी सिंह ने स्वरबद्ध किया है और इस गाने का म्युजिक जितुल बोरा ने दिया है। जगदीशचंद्र पाटिल द्वारा निर्मित, इस गाने का निर्देशन विजय बूटे ने किया है। मोनाली गुळवे इस गाने की कार्यकारी निर्माता हैं।
इस गाने के म्युजिक वीडियो में रवि भाटिया, अनुजा शिंदे और हर्ष नायर नजर आ रहे हैं। आप को बता दें कि सभी मीडिया प्लेटफार्म पर, रील्स पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।
देसी ध्वनि रिकॉर्ड एक पारिवारिक और धार्मिक गीत लेकर आए हैं जो लोगों के समक्ष सनातन धर्म का ज्ञान इस गाने के माध्यम से प्रसारित कर रहे हैं।
यह गाना देसी ध्वनि रिकॉर्ड के यूटयूब चैनल पर अब उपलब्ध है।

Related posts

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

अनोखी और रोचक कहानी पर बनी हिंदी फिल्म “हनीमूनाय नमः” शीघ्र होगी प्रदर्शित

hindustanprahari

प्रियंका अग्रवाल कर चुकी है साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ अभिनय

hindustanprahari

Leave a Comment