Entertainment

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि पर उनके फैन्स ने मिलकर किया हवन पूजा और न्याय की लगाई गुहार

Image default
Spread the love

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (SSR) की 5वीं पुण्यतिथि पर मुंबई के सांताक्रुज में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयुष SR, सैंडी SR और उनके प्रशंसकों ने SSR की पवित्र आत्मा की शांति और न्याय की मांग के लिए विशेष पूजा-पाठ, हवन और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में शन्ति पूर्ण रूप से “जस्टिस फॉर SSR” की गुहार दोहराई।
आयुष SR और सैंडी SR ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सिर्फ एक कलाकार के लिए नहीं, बल्कि एक इंसाफ की प्रतीक्षा कर रहे हर आम इंसान के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। SSR का सपना, मेहनत और मुस्कुराहट आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा है। जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा हम आवाज उठाते रहेंगे।”
साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के केस में जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल भ्रांति है कि यह केस बंद हो गया है यह केस अभी भी कोर्ट में है केवल उनके परिवार द्वारा की गई एफआईआर पर स्टे के लिए दवा आपत्ति की गई थी जिस पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई। केस चल रहा है और सीबीआई का कार्य जारी है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन भी हर वर्ष कार्यक्रम में उपस्थित होती थी मगर इसवर्ष वह यूएस में होने के कारण इस कार्यक्रम में आ नहीं पाई लेकिन उन्होंने सभी प्रसंशकों से विनती की है कि जस्टिस ऑफ सुशांत की लौ बुझने नहीं देना है।
पुण्यतिथि का यह आयोजन एक बार फिर यह संदेश लेकर आया कि सुशांत सिंह राजपूत को भुलाया नहीं गया है, और उनके लिए न्याय की उम्मीद आज भी ज़िंदा है।

Related posts

परस्त्री’ के प्रमोशन करने के लिए लिए मुम्बई आये नेपाली कलाकार

hindustanprahari

बिग बॉस का हर सीजन सिर्फ सलमान खान की वजह से देखती हैं हेमा सैनी

hindustanprahari

बबिता मिश्रा एक हसीना थी के रीमिक्स वर्जन म्यूजिक वीडियो में जल्द ही आएगी नज़र

hindustanprahari

Leave a Comment