City

आल इंडिया युवा शक्ति पासी ट्रस्ट द्वारा फ्री बॉडी चेकअप कैम्प आयोजन

Image default
Spread the love

आल इंडिया युवा शक्ति पासी ट्रस्ट द्वारा फ्री बॉडी चेकअप कैम्प आयोजन

मुम्बई। आल इंडिया युवा शक्ति पासी ट्रस्ट द्वारा महात्मा गाँधी, लालबहादुर शास्त्री व बाबू मसूरियादिन पासी के जयंती के अवसर पर मुंबई के बोरीवली पश्चिम में फ्री बॉडी चेकअप कैम्प लगाया गया। उसी अवसर पर सैकड़ो लोगों का चेकअप किया गया और दवा भी वितरण किया गया जिसका लाभ सभी ने लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण कार्यकारिणी के साथ साथ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश दरबारी पासी का अहम् सहयोग रहा बॉडी चेकअप को बड़े ही सावधानी व सुचारु रूप से डॉ सी. आर. सरोज व डॉ यू. बी. सरोज ने सफलता पूर्वक अंजाम दिया। बाकी सभी व्यवस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरोज की देख रेख में किया गया।
पिछले दिनों 17 सितम्बर को हुए कांदिवली प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यक्रताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए इस जयंती के अवसर पर बाटी-चोखा का भी आयोजन किया गया जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया।
मौके पर उपस्थित ट्रस्ट संस्थापक- धर्मेंद्र कुमार सरोज महिला कमेटी अध्यक्षा श्रीमती निशा सुधीर सरोज, रा.उपाध्यक्ष श्रीपत सरोज, सुरेन्द्र सरोज, बबलू सरोज, रा. कोषाध्यक्ष विजय हिरालाल सरोज, रा. संगठन मंत्री अरविन्द सरोज, रवि चंद्रा सरोज, मोहन पासी मुखराम पासी, रिंकू सरोज, राजेंद्र पासी, छोटेलाल पासी, राजन पासी, महेश गौड़, विनोद शास्त्री, रोहित गुप्ता, हौसला प्रसाद, संगीता माने, अजय मौर्या, जय हिन्द सरोज, विजय सरोज, जगनु सरोज, राजेश सरोज, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेश भाई, वरिष्ठ सलाहकार सज्जनलाल पासी, सुधीर सरोज अन्य समाजसेवी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

खासदार डॉ. हेमंत विष्णु सवरा एक्शन मोड में!

hindustanprahari

उत्तर भारतीय विकास सेना ने लॉरेंस विश्नोई को महाराष्ट्र चुनाव में लड़ने का दिया ऑफर !

hindustanprahari

Smartphone Separation Anxiety: Scientists Explain Why You Feel Bad

hindustanprahari

Leave a Comment