Entertainment

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

Image default
Spread the love

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

मुम्बई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज 14 अगस्त को एक देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करने जा रही है। यह गीत समस्त देशवासियों के लिए एक तोहफा होगा। देश की शान तिरंगा और सैनिकों को समर्पित यह अलबम निश्चित रूप से लोगों के दिलों में जगह बनाएगा।
इस गीत के वीडियो में अभिनेता रुद्र कुमार एक फौजी की भूमिका में दिखाई देंगे और उनके साथ माही सिंह, आशीष भी हैं। गीत के बोल राघवेंद्र त्रिपाठी ने लिखे हैं जिसे कृष्णा बेउरा ने गाया है वहीं रिकी ने संगीत से सजाया है। वीडियो के डायरेक्टर आलोक मसीह हैं। इस गीत का पोस्टर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने लॉन्च किया है।

देशभक्ति से ओतप्रोत यह गीत सनातन भूमि भारत के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीरों और देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ते हुए अनगिनत शहीदों को समर्पित है। बन्दा बैरागी, राणा, गुरु तेगबहादुर, भगतसिंह, राजगुरु जैसे वीर हुतात्माओं के अलावा वीरांगना ऊदा देवी, लक्ष्मी बाई को भी इस गीत के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया है।

  • संतोष साहू

Related posts

बृज की गलियों में धूम मचा रहा है कीर्ति शर्मा का नया भजन

hindustanprahari

प्रोड्यूसर डॉ निकेश जैन माधानी निर्मित और सीमा मीना अभिनीत एलबम “ओ मेरे हमदम” का ऑडियो और टीजर रिलीज

hindustanprahari

बांग्ला सहित मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर रही है प्रियंका भट्टाचार्जी

hindustanprahari

Leave a Comment