City

मालाड में परमार्थ द्वारा रुद्राभिषेक

Image default
Spread the love

मालाड में परमार्थ द्वारा रुद्राभिषेक

मुम्बई। परमार्थ सेवा समिति की मालाड क्षेत्रीय समिति की तत्वावधान में रविवार को अधिक श्रावण मास के निमित्त पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय समिति के सलाहकार राजाराम हुरकट के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय अध्यक्ष पवन पुरोहित ने रुद्राभिषेक संकल्प पूजन किया। पं. अजय भट्टाचार्य के मार्गदर्शन व सुभाष मिश्र के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने रुद्राष्टाध्यायी के सस्वर पाठ के साथ यह अनुष्ठान पूर्ण कराया। इस आयोजन में रामविलास हुरकट, शांतिदेवी, विजय खेतान, अनुज खेतान, दीनदयाल मुरारका, रवि लालपुरिया, प्रकाश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, आनन्द प्रकाश गुप्ता, पत्रकार विजय यादव, प्रमोद प्रजापति सहित लगभग सवा सौ शिवभक्तों ने भगवन शिव का रुद्राभिषेक किया। इस आयोजन की व्यवस्था में क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों उपध्यक्ष सुरेश करवा, महामंत्री पवन लाठ, संयुक्तमंत्री बजरंगलाल असावा, सोहनलाल डागा, कोषाध्यक्ष सचिन रुंगटा आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

पत्रकारिता में युसूफ राणा ने हासिल किया मुकाम, मौलाना आज़ाद उर्दू विश्वविद्यालय से मिली शानदार सफलता

hindustanprahari

वसई-विरार महानगरपालिका के 10 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

hindustanprahari

गौरीशंकर चौबे ने की शताब्दी हॉस्पिटल में आईसीयू बेड बढ़ाने की मांग

hindustanprahari

Leave a Comment