Entertainment

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा अभिनीत भोजपुरी फिल्म “बेवफा सनम” आज से जियो सिनेमा पर निःशुल्क में देख सकेंगे दर्शक

Image default
Spread the love

दिनेश लाल याद उर्फ ‘निरहुआ’ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म माई के रिलीज के बाद तथा दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब जियो स्टूडियोज अपनी अगली भोजपुरी फिल्म “बेवफा सनम” रिलीज कर दी है। पावर स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा अभिनीत यह फिल्म दर्शक आज से Jio Cinema पर मुफ्त में देख सकेंगे।

ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा द्वारा निर्मित, भोजपुरी फिल्मों की एक पसंदीदा शैली रोमांस-ड्रामा से भरपूर यह फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है – प्रेम पिता के आदेश पर संध्या से शादी करने के लिए सहमत हो जाता है लेकिन एक दिन, प्रेम एक मॉर्डन लड़की नेहा से मिलता है और वे करीब आने लगते हैं। संध्या को उनके रोमांस की भनक लग जाती है। फिर आगे क्या होता है यह तो कहानी का सार है!

फिल्म को लंदन के सुरम्य स्थानों पर शूट किया गया है, बेवफा सनम एक ऐसी फिल्म है जिसका दर्शक निश्चित रूप से आनंद लेंगे।

ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा द्वारा निर्मित, रजनीश मिश्रा द्वारा निर्देशित, बेवफा सनम अब जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

Related posts

डेज़ी शाह, रोहित राज अभिनीत थ्रिलर फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ का ट्रेलर लॉन्च, साथ में दिखेंगे अर्जुन रामपाल, अमीषा पटेल

hindustanprahari

A Home So Uncluttered That It Almost Looks Empty

hindustanprahari

युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं रोमा बाली

hindustanprahari

Leave a Comment