sport

भुवनेश्वर करेगा 2023 इंटरकॉन्टिनेंटल कप की मेजबानी

Image default
Spread the love

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) नौ से 18 जून के बीच भुवनेश्वर में चार टीमों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप का आयोजन करेगा। एआईएफएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण होगा, जबकि इससे पहले मुंबई (2018) और अहमदाबाद (2019) ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप की मेज़बानी की थी। इस आयोजन में भारत का सामना लेबनान, मंगोलिया और वानुअतु से होगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने कहा, ‘भुवनेश्वर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के आयोजन स्थलों में से एक था। हमने ओडिशा सरकार द्वारा विकसित किये जा रहे उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे को देखा है।’ उन्होंने कहा, ‘अंडर-17 महिला विश्व कप ने यह विरासत पीछे छोड़ी है और सीनियर पुरुषों की राष्ट्रीय टीम के इतिहास में पहली बार शहर में खेलने का मार्ग प्रशस्त किया है।’

भारत ने इससे पहले मंगोलिया और वानुअतु के खिलाफ कोई फुटबॉल मैच नहीं खेला है, जबकि लेबनान से वह छह बार भिड़ चुका है। भारतीय टीम वर्तमान में घरेलू मैदान पर लगातार पांच मैच जीतकर आ रही है। यह सिलसिला आठ जून, 2022 को कोलकाता में एएफसी एशियाई कप 2023 क्वालीफायर राउंड-3 में कंबोडिया पर 2-0 से जीत के साथ शुरू हुआ था। तब से, इगोर स्टीमैक की टीम ने अफगानिस्तान (2-1), हांगकांग (4-0) को हराने के बाद त्रिकोणीय राष्ट्र टूर्नामेंट में म्यांमार (1-0) और किर्गिज़ गणराज्य (2-0) को मात दी है।

Related posts

Overeating Healthy Food Is As Bad As Eating Junk Food

hindustanprahari

Smartphone Separation Anxiety: Scientists Explain Why You Feel Bad

hindustanprahari

Apple MacBook Air Vs. Microsoft Surface Laptop

hindustanprahari

Leave a Comment