National Politics State

पालघर के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

Image default
Spread the love

विदेश मंत्रालय की ओर से भेजे जाने वाले 20 सांसदों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में हुआ चयन

पालघर : भारत सरकार की ओर से 19 से 23 अक्टूबर 2026 तक न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) के 81वें सत्र के लिए भेजे जाने वाले 20 सांसदों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा का विशेष रूप से चयन किया गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रतिनिधिमंडल में देशभर के चयनित सांसदों को शामिल किया गया है। डॉ. हेमंत सवरा को इस प्रतिनिधिमंडल में स्थान मिलना पालघर जिले और पूरे महाराष्ट्र के लिए गौरव की बात है। इस दौरे के दौरान उन्हें संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं, नीतिगत बैठकों और विचार-विमर्श में भारत का पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

डॉ. हेमंत सवरा के सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र के अनुभव का इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में भारत को लाभ मिलने की उम्मीद है। आदिवासी बहुल एवं ग्रामीण क्षेत्र पालघर की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जनप्रतिनिधि को वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से पूरे पालघर लोकसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

इस महत्वपूर्ण चयन के लिए सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, “वैश्विक मंच पर अपने महान देश और पालघर की जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी क्षमता, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा।”

Related posts

कोविड-19 की इस Vaccine से हो सकती है खतरनाक बीमारी, कंपनी ने अदालत में खुद कबूली ये बात !

hindustanprahari

उद्धव ठाकरे समूह को राहत, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा संपत्ति पर हक

hindustanprahari

मध्य रेल की 04.11.2024 को मुंबई से चलनेवाली दिवाली और छठ पूजा त्यौहार स्पेशल ट्रेनें

hindustanprahari

Leave a Comment