City Politics Uncategorized

अमित ओमप्रकाश दुबे ने पुलिस आयुक्त से राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 8 पर हो रहे दुष्कृत्यो पर अंकुश लगाने का किया अनुरोध

Image default
Spread the love

नालासोपारा : दहिसर चेकनाका से लेकर खानीवड़े टोल नाका विरार दरम्यान फाउंटेन होटल नाका, चिंचोटी चढान, तुंगारेश्वर नाका, वसई फाटा, नालासोपारा फाटा, पेल्हार फाटा, विरार फाटा, शिरसाड फाटा, खानीवड़े टोल नाका आदि स्थानों की सुनसान सड़कों पर तृतीय पंथी लोग और तृतीय पंथियों के नाम पर दुष्ट प्रवृत्ती की महिलाये खुलेआम वेश्यावृत्ति का धंधा करती हैं। इससे आम यात्रियों, खासकर अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को इन सभी प्रवृत्तियों से काफी परेशानी होती है।
भारतीय जनता पार्टी वसई-विरार ज़िला सचिव अमित ओमप्रकाश दुबे ने मीरा-भायंदर, वसई-विरार, के माननीय पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अनुरोध किया है, कि तृतीयपंथि समुदाय की सहानुभूति का लाभ उठाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदी हरकतें करने वाली वेश्याओं और उनके नेताओं के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने माननीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री दत्ता शिंदेजी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Hindustan Prahari

Related posts

शिवसेना तालुका संयोजक श्रीमती अश्विनी चव्हाण ने पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

hindustanprahari

बिपिन गुप्ता बने मीरा-भायंदर भाजपा के नए मीडिया प्रभारी: संगठन को मिलेगी नई धार

hindustanprahari

How To Avoid Getting Fat When Working From Home

hindustanprahari

Leave a Comment