Entertainment Literature Uncategorized

बिहार विधान परिषद में युवा साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय को ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान’

Image default
Spread the love

बिहार विधान परिषद में युवा साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय को ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान’

पटना। बिहार विधान परिषद में आयोजित एक गरिमामय समारोह में युवा साहित्यकार एवं जनकवि सुनील कुमार प्रिय को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ द्वारा प्रदान किया गया।

यह समारोह लोकचिंतक स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सुनील कुमार प्रिय को सम्मानित किए जाने पर साहित्यिक जगत में भी हर्ष व्यक्त किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील कुमार प्रिय ने मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा, “एक जनकवि को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मेरे साहित्यिक प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।”

सुनील कुमार प्रिय अपनी रचनाओं के माध्यम से आमजन की भावनाओं, सामाजिक सरोकारों और जनजीवन से जुड़े विषयों को अभिव्यक्ति देते रहे हैं। उनके साहित्य में सामाजिक चेतना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता मिलती है।

समारोह में वक्ताओं ने साहित्यकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज में साहित्यकारों की भूमिका केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक चेतना और सकारात्मक बदलाव के महत्वपूर्ण वाहक भी हैं।

Related posts

वर्ल्ड बैंक में ह्यूमन डेवलपमेंट की वीपी ममता मूर्ति से मिली शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को सराहना

hindustanprahari

कुछ गायक रोमांस की आवाज़ बन जाते हैं, और जुबिन नौटियाल उन्हीं में से एक हैं – फिल्म निर्देशक मोहित सूरी

hindustanprahari

अपनी मधुर स्वर के दम पर लाइव सिंगिंग और प्लेबैक सिंगिंग में पहचान बना रही है खुशी ठाकुर

hindustanprahari

Leave a Comment