City

पालघर जिले के रेल यात्रियों की विभिन्न मांगों पर पश्चिम रेलवे सकारात्मक

Image default
Spread the love

पालघर जिले के रेल यात्रियों की विभिन्न मांगों पर पश्चिम रेलवे सकारात्मक

पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद खासदार डॉ. हेमंत विष्णू सवरा ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय से मुलाकात कर जिले के रेल यात्रियों की लंबित मांगों और समस्याओं की ओर तत्काल ध्यान आकर्षित किया। इस बैठक में कैलाश वर्मा और संकेत ठाकुर भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान सुबह 4 बजे के आसपास डहाणू लोकल सेवा शुरू करने को लेकर भी सहमति व्यक्त की गई।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :-

  1. पालघर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

पालघर जिला मुख्यालय होने के साथ-साथ तेजी से विकसित हो रहा व्यावसायिक और शैक्षणिक केंद्र है। यहां नियमित तथा नई विशेष ट्रेनों को ठहराव देने की मांग की गई है।

प्रस्तावित ट्रेनों में हिसार-खड़की (22979/22980), तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद, वांद्रे-अजमेर (19625/19626), अहमदाबाद-मंगलूर, मुंबई-काठगोदाम (21907/21908) तथा वांद्रे-जबलपुर (20163/20164) ट्रेनों को पालघर स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई।

इसके अलावा वांद्रे-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस (12935/12936) तथा वांद्रे-गाजीपुर एक्सप्रेस (20941/20942) के ठहराव की व्यवहार्यता रेलवे द्वारा पहले ही जांची जा चुकी है। इन ट्रेनों के ठहराव को तत्काल मंजूरी देकर लागू करने की मांग की गई।

साथ ही वांद्रे-भावनगर (12971/12972), दौंड-इंदौर (22943/22944), दादर-अजमेर (12989/12990) और सूर्यनगरी एक्सप्रेस (12479/12480) को भी पालघर स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई।

  1. विरार-डहाणू उपनगरीय रेल सेवा और चौपदरीकरण

विरार-डहाणू चौपदरीकरण का कार्य धीमी गति से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य को तेजी से पूरा करने की मांग की गई।

विरार-डहाणू मेमू (69173/69174) सेवा को उमरगाम रोड (UBR) तक विस्तारित करने की मांग भी रखी गई।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 93002, 93004 और 93033 उपनगरीय ट्रेनों को 15 डिब्बों वाली ट्रेनों में परिवर्तित करने की मांग की गई।

इसके अलावा डहाणू रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 और 5 की लंबाई बढ़ाकर उन्हें 15 डिब्बों वाली ट्रेनों के अनुरूप बनाने की मांग की गई।

नौकरीपेशा यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 4:00 बजे डहाणू से चर्चगेट तथा दोपहर 2:00 बजे चर्चगेट से डहाणू रोड के लिए नई उपनगरीय सेवा शुरू करने की मांग भी की गई।

  1. डहाणू रोड और बोईसर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव

औद्योगिक विकास को देखते हुए डहाणू रोड और बोईसर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की आवश्यकता बताई गई।

डहाणू रोड स्टेशन पर पुणे-भुज एक्सप्रेस (11901/11902) और खान्देश एक्सप्रेस (19003/19004) को ठहराव देने की मांग की गई।

वहीं बोईसर स्टेशन पर कोयंबटूर-राजकोट एक्सप्रेस (16613/16614) और वांद्रे-रामनगर एक्सप्रेस (22975/22976) को ठहराव देने की मांग की गई।

  1. कोलगांव (पालघर) में फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण की मांग

कोलगांव स्थित जेनेसिस इंडस्ट्रियल टाउनशिप के पास रेलवे गेट क्रमांक 48 को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

यहां प्रतिदिन लगभग 3,000 से 4,000 मजदूर और स्थानीय नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं।

मौजूदा उड्डाणपुल लगभग दो किलोमीटर दूर होने के कारण उसका कोई विशेष लाभ कामगारों को नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में औद्योगिक कामगारों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद रेलवे गेट क्रमांक 48 के पास तत्काल फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने की मांग की गई।

Related posts

गणेश भक्तों की श्रद्धा को सराहते हुए पीयूष गोयल ने दी गणपति बप्पा को विदाई

hindustanprahari

जमा पानी पंपिंग द्वारा टंकियों में जमा करने वाली यंत्रणा कार्यान्वित करें

hindustanprahari

पियूष गोयल की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संपन्न

hindustanprahari

Leave a Comment