Entertainment

बांग्ला सहित मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर रही है प्रियंका भट्टाचार्जी

Image default
Spread the love

अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी अब हिंदी फिल्म और वेब सीरीज़ के जरिए अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं। बांग्ला फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में वह पहले ही अपनी अलग छवि स्थापित कर चुकी हैं। कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली प्रियंका की अब तक छह बांग्ला फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं, जो उनके अनुभव और समर्पण को दर्शाती है।
प्रियंका ने सिर्फ बांग्ला सिनेमा तक खुद को सीमित नहीं रखा। वह मराठी फिल्म जलेबी में स्वप्निल जोशी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। इसके अलावा उनकी हिंदी शॉर्ट फिल्म ताल्लुक में उन्होंने अनुप्रिया गोयनका के साथ काम किया, जिससे उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच भी पहचान मिलने लगी।
माधुरी दीक्षित से प्रेरित प्रियंका का मानना है कि एक कलाकार को ऐसे किरदार चुनने चाहिए जिनमें कई परतें हों और प्रदर्शन की विविधता दिखाने का अवसर मिले। उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ पसंद हैं, जहां अभिनय की गहराई को परखा जा सके।
अपने सफर के बारे में प्रियंका बताती हैं कि बचपन में उन्हें एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने का मौका मिला। वहीं से उन्होंने कैमरे का सामना करना सीखा और अभिनय के प्रति रुचि विकसित हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक्टिंग क्लास जॉइन की। लगातार अभ्यास और अनुभव के साथ उन्होंने खुद को इस कला में मजबूत किया और अब वह हर किरदार में सहजता से ढलने की क्षमता रखती हैं।
उनका वर्तमान फोकस हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज़ में काम करने पर है, और इस दिशा में उनके कुछ प्रोजेक्ट्स भी तैयार हैं। प्रियंका संजय लीला भंसाली, आमिर खान और धर्मा प्रोडक्शन की फिल्मों से प्रभावित हैं और भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।
मुंबई को वह अपने सपनों का शहर मानती हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति के भीतर एक अलग पहचान और हुनर होता है, लेकिन केवल सपने देखने से कुछ नहीं बदलता। खुद को मेहनत और अनुशासन से तैयार करना जरूरी है। स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास ही किसी को उसकी मंज़िल तक पहुंचाते हैं।

Related posts

DriveShare Lets You Rent Your Dream Car From A Car Collector

hindustanprahari

हॉली रिवर इंटरनेशनल फिल्म स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म “ज़ोया” की स्क्रीनिंग

hindustanprahari

किस्मत का करिश्मा फिल्म में हीरोपंती करते दिखेंगे जीत उपेन्द्र

hindustanprahari

Leave a Comment