City

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और सीमा सिंह ने किया इंस्पायरिंग मदर्स को सम्मानित

Image default
Spread the love

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता और बिज़नेस वुमेन सीमा सिंह, मेघाश्रेय फाउंडेशन के द्वारा मदर्स डे के अवसर पर इंस्पायरिंग मदर्स 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीमा सिंह, डॉक्टर मेघा सिंह और श्रेय सिंह के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, खेल और समाज कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनाली बेंद्रे भी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में श्रेय सिंह और डॉ मेघा सिंह ने मदर्स डे विषय पर पैनल को संचालित भी किया।

इंस्पायरिंग मदर्स 2024 समारोह में आयपीएस आरती सिंह, डॉ प्रिया कुलकर्णी, मिसेज़ ललिता बाबर, डॉ रेशमा पई, आयआरएस बीना संतोष, मधु बोहरा, मंजु लोढ़ा, डॉ मनुश्री पाटिल, डॉ शिवानी पाटिल, रोमा सिंघानियाँ, डॉ मिन्नी बोधनवाला को सम्मानित किया गया।

सीमा सिंह, मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक हैं, सीमा सिंह अपने बच्चों डॉ मेघना सिंह और श्रेय सिंह के साथ विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। सीमा सिंह ने अपने बच्चों डॉ मेघना सिंह और श्रेय सिंह की ओर से मेघाश्रेय फाउंडेशन की शुरुआत की। मेघाश्रेया फाउंडेशन भारत भर में वंचित बच्चों की बेहतरी और भूखे लोगों को खाना खिलाने की दिशा में काम करता है। अब तक, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे भारत में पाँच लाख से अधिक लोगों के जीवन को बदल दिया है।

इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि इंस्पारिंग मदर्स 2024 के द्वारा हम विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना मेघाश्रेय फाउंडेशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। मैं देश के कई हिस्सों में जरूरतमंद बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करती हूँ और चाहती हूँ कि समाज में बड़े स्तर पर वंचितों और जरूरतमंद बच्चों के लिए कल्याणकारी आयोजन किये जाये।

  • संतोष साहू

Related posts

विलास सोपन वाडेकर को एमआरवीसी का सीएमडी नियुक्त किया गया

hindustanprahari

DriveShare Lets You Rent Your Dream Car From A Car Collector

hindustanprahari

विरार में एक दिवसीय 9 कुंडीय महायज्ञ 16 जून रविवार को होगा

hindustanprahari

Leave a Comment