
वसई-विरार (प्रतीक गुप्ता – उप संपादक)
आगामी वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग 15 (क) से भारतीय जनता पार्टी ने योगेश सुरेशप्रसाद सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। समाज सेवा, जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है।
योगेश सुरेशप्रसाद सिंह एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं और क्षेत्र की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक लोकप्रियता है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है, जिससे उनकी जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है। जनसमर्थन की इस लहर से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 15 (क) के मतदाता पूरी तरह से योगेश सिंह के पक्ष में मन बना चुके हैं।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार प्रभाग 15 (क) की भाजपा सीट इस बार लगभग पक्की मानी जा रही है। योगेश सिंह जनता को सदैव जनार्दन मानते हैं और दिन-रात, समय-असमय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। वे भाजपा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं तथा पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में उनका नाम अग्रणी पंक्ति में लिया जाता है।
उनका सरल, सहज और मृदुभाषी स्वभाव उन्हें सभी समाज और वर्गों में लोकप्रिय बनाता है। लोग उन्हें दिल-ओ-जान से चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार वसई-विरार महानगरपालिका में भाजपा का महापौर बनने की प्रबल संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो योगेश सिंह को किसी बड़ी जिम्मेदारी का पद मिलने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है। वार्ड क्रमांक 15 (क) की जनता भी इसी तरह के कयास लगा रही है।

