City Politics

नालासोपारा में निकली  जनसंघ की संकीर्तन यात्रा

Image default
Spread the love

नालासोपारा (संवाददाता) : महाराष्ट्र मुंबई में होने जा रहे मनपा चुनाव के लिए  विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरना शुरू कर दिया है। सोमवार शाम को नालासोपारा पूर्व स्थित  आचोले रोड स्थित  न्यू महावीर धाम से जनसंघ पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी मधु मंगल दास शर्मा प्रभु जी  की  यह संकीर्तन यात्रा देखने  को मिली। यह संकीर्तन यात्रा चंदननाका, मजीठिया पार्क, कपोल  पार्क, होते हुए हरिधाम इमारत के पास समाप्त हो गई।  इस संकीर्तन यात्रा में महिला, पुरुष तथा बच्चे शामिल थे ।  ढोल मजीरा के साथ संकीर्तन करते सदस्य लोगों को हैंडविल के माध्यम से जनसंघ पार्टी का परिचय करा रहे थे । लोगों के हाथों में (  मानव सेवा ही माधव  सेवा है)  की तख्तियां  दीख रहीं थीं । इस अवसर पर लोगों को पार्टी का चिन्ह नहीं चेहरा और चरित्र देखने  की बात कही गई । इस अवसर पर जनसंघ पार्टी के केंद्र स्तर तथा राज्य तथा स्थानीय स्तर के सभी छोटे बड़े पदाधिकारी उपस्थित थे  ।

Related posts

एमआरवीसी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन

hindustanprahari

बिपिन गुप्ता बने मीरा-भायंदर भाजपा के नए मीडिया प्रभारी: संगठन को मिलेगी नई धार

hindustanprahari

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने डॉ निकेश जैन माधानी को दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड से किया सम्मानित

hindustanprahari

Leave a Comment