City

ग्रामीण बच्चों की शिक्षा व विकास के लिए लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट द्वारा “सुर संगम” का आयोजन संपन्न

Image default
Spread the love

मुंबई। लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट ने अपनी 20वीं वर्षगांठ का उत्सव मुंबई के जमशेद भाभा रंगमंच, राष्ट्रीय केंद्र प्रदर्शन कला (एनसीपीए) में संगीतमय कार्यक्रम “सुर संगम” के साथ मनाया। इस सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री गायक सुरेश वाडकर, गायिका संजीवनी भेलांडे, गायक मुख्तार शाह तथा चिराग पांचाल के नेतृत्व में 23 साज़ समूह ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अभिनेता फिल्मकार राजकपूर को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फिल्मों के गीतों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास, रोजगार, शिक्षा और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढा रहे। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और सरकार की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथियों में हर्षिता नर्वेकर, मंजी लोढा, अमला रूइया, मालती जैन और आभा सिंह शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त मिलिंद देवड़ा, मकरंद नर्वेकर और हर्षिता नर्वेकर की शुभकामनाएँ भी प्राप्त हुईं।
ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2005 में विली डॉक्टर ने 25 ग्रामीण बच्चों से की थी। आज यह संस्था पच्चीस हज़ार से अधिक बच्चों और उनके परिवारों तक पहुँच चुकी है तथा छह लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित कर चुकी है।
इस संगीतमय आयोजन का उद्देश्य ट्रस्ट की 20 वर्ष की यात्रा का उत्सव मनाना और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा व विकास के लिए सहयोग जुटाना था। इस कार्यक्रम से प्राप्त धनराशि ट्रस्ट के शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग की जाएगी।

Related posts

पूर्व शेरिफ और लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. जगन्नाथ राव हेगड़े का जन्मदिन धूमधाम से सम्पन्न

hindustanprahari

जान की परवाह किए बिना नागरिकों को बचाने वाले वसई-विरार मनपा के अग्निशमन जवानों का पालकमंत्री ने किया सम्मान

hindustanprahari

आकृति आर्ट फाउंडेशन की अंतर्राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

hindustanprahari

14 comments

Leave a Comment