Business

स्वर्ग जैसी सुन्दर जगहों पर वैवाहिक उत्सव के लिए श्रीलंका टूरिज़म का भारत को आमंत्रण

Image default
Spread the love

स्वर्ग जैसी सुन्दर जगहों पर वैवाहिक उत्सव के लिए श्रीलंका टूरिज़म का भारत को आमंत्रण

मुंबई। श्रीलंका टूरिज़म ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आधिकारिक तौर पर अपने दरवाज़े खोल दिए हैं। दुनिया के एक सबसे लुभावने स्थान में अपने ज़िन्दगी की सबसे खास ख़ुशी मनाने के लिए भारतीय कपल और परिवारों को हार्दिक निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर, श्रीलंका टूरिज़म ने भारत भर में मल्टी-सिटी लक्ज़री वेडिंग शो की एक श्रृंखला का सफलतापूर्वक समापन किया, इस शो में यह दर्शाया गया कि, अविस्मरणीय विवाह अनुभवों चाहने वाले कपल के लिए यह द्वीप एक प्रमुख विकल्प बन सकता है।

इन शोकेस में श्रीलंका के प्रमुख होटल, रिसॉर्ट, हेरिटेज स्थल और वेडिंग सर्विसेस प्रोवाइडर, भारत के बड़े-बड़े वेडिंग प्लानर, ट्रैवल एजेंट और मीडिया प्रतिनिधि एक साथ आए। प्रत्येक कार्यक्रम में विशेष नेटवर्किंग सत्र, इमर्सिव अनुभव और विशेष रूप से तैयार की गई वेडिंग कॉन्सेप्ट्स प्रस्तुत की गईं — जो पारंपरिक भारतीय समारोहों और आधुनिक लक्ज़री समारोहों, दोनों की मेजबानी करने की श्रीलंका की बेजोड़ क्षमता को प्रदर्शित करती हैं।

बुद्धिका हेवावासम (चेयरमैन, श्रीलंका टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी और श्रीलंका टूरिज़म प्रमोशन ब्यूरो) ने बताया कि श्रीलंका अब डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खुल गया है, और हम भारत को आमंत्रित कर रहे हैं कि वे अपने प्यार का जश्न हमारे साथ मनाएं। भारत भर में मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया ने हमारे इस विश्वास को मज़बूत किया है कि, श्रीलंका भारतीय जोड़ों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाएगा। प्राचीन समुद्र तटों और चाय बागानों से लेकर कोलोनियल हवेलियों और विरासती किलों तक, यह द्वीप शादियों को यादगार बनाने के लिए ज़रूरी हर चीज़ प्रदान करता है।

Related posts

Google Home One-ups Amazon Echo, Now Lets You Call phones

hindustanprahari

परिमैच ने भारतीय रैपर डिवाइन के साथ एक्सक्लूसिव मीट-एंड-ग्रीट सेशन का किया आयोजन

hindustanprahari

महिंद्रा के ऑल-न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप रेंज से भारत के पिकअप सेगमेंट में मची हलचल, दाम 7.85 लाख रुपए से शुरू

hindustanprahari

7 comments

Leave a Comment