City

स्वीकृति शर्मा ने पीएस फाउंडेशन के डॉक्टर्स डे समारोह और चलता फिरता मुफ्त दवाखाना के एक वर्ष की सफलता के उत्सव का किया नेतृत्व

Image default
Spread the love

मुंबई। कई वर्षों से निरंतर समाज में अपना बड़ा योगदान देने वाला पी एस फाउंडेशन (प्रदीप शर्मा फाउंडेशन) लगातार अंधेरी पूर्व विधानसभा के गली मोहल्ले में जाकर एंबुलेंस के जरिए मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहा है। यह संस्था रक्तदान शिविर के अलावा मोतियाबिंद, कैंसर और अन्य प्रकार के बीमारियों के इलाज में अपना योगदान करती आ रही है। हाल ही में पी एस फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को सफल बनाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करके उनका उत्साह बढ़ाया गया।
मुंबई जैसे महानगर में यह एक ऐसी पहली संस्था है जो अंधेरी विधानसभा में सभी जनमानस को मिली हुई है। लगभग डेढ़ वर्षो से लगातार लोगों के बीच में जाकर के लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है जिसकी देख रेख प्रदीप शर्मा एवं स्वीकृति प्रदीप शर्मा की निगरानी में की जाती है।
संस्था के वालंटियर अंधेरी पूर्व विधानसभा के सभी वॉर्ड में जाकर स्थानीय नागरिकों का इलाज मुफ्त में कराते हैं।
चलता फिरता मुफ्त दवाखाना की विशेषता यह है कि सर्दी जुखाम, बुखार, खुजली, आंखों में समस्या, डायबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज के लिए एंबुलेंस में डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं।
पीएस फाउंडेशन द्वारा 80 से 90 हजार लोगों का इलाज मुफ्त में किया जा चुका है। मोतियाबिंद का ऑपरेशन लगभग 1300 लोगों का किया जा चुका है। कैंसर जैसी बीमारियों का भी लोगों का इलाज मुफ्त में करवाया जा चुका है।
कई सामाजिक कार्यों में पी एस फाउंडेशन ने अपना योगदान दिया जैसे कि बिजली मीटर की गड़बड़ी को लेकर आवाज उठाई गई। दसवीं और बारहवीं के बच्चों को उत्तीर्ण होने पर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
पिछले 8 वर्ष से लगातार पी एस फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।
अनेकों बार निःशुल्क चश्मा वितरण का कैम्प का आयोजन अंधेरी में किया गया। फुल बॉडी चैकअप का शिविर कई बार लगाया गया।
पी एस फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप शर्मा एवं स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए फाउंडेशन की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह पूरा परिवार मेरा सदैव इसी तरह जनता की सेवा के लिए खड़ा रहेगा।

Related posts

नरेंद्र एच. पाटिल वॉयस ऑफ़ मीडिया के पालघर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुने गए।

hindustanprahari

IAS पृथ्वीराज बी. पी. को वसई-विरार शहर महानगर पालिका का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

hindustanprahari

एमएलए व समाजसेवक सोनू कुमार झा को पुत्री रत्न की प्राप्ति पर बधाई देने पहुंचे राजनीतिक, प्रशासनिक और बॉलीवुड हस्ती

hindustanprahari

Leave a Comment