City

उद्योग मंत्री उदय सामंत और दत्तात्रय माने के हाथों महेश मांजरेकर, अनुप जलोटा, हर्षदीप कौर, कुमार सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति ITSF साईदिशा अवॉर्ड से सम्मानित

Image default
Spread the love

मुंबई। 11 अप्रैल 2025 को यशवंत राव चव्हाण ऑडिटोरियम, नरीमन पॉइंट, मुंबई में ITSF साईदिशा अवॉर्ड समारोह का आयोजन संगीतमय कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस सम्मान समारोह का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े दत्तात्रय बालकृष्ण माने ने किया जो बालगंधर्व स्मारक समिति के संस्थापक कोषाध्यक्ष और साईदिशा प्रतिष्ठान व इंडियाज़ टैलेंट सम्मान फोरम (ITSF) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। सम्मान समारोह के आयोजन में स्टूडियो रिफ्यूल के निर्माता कुमार भी सहयोगी के रूप में जुड़े थे। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री उदय सामंत, एक्टर सिंगर रुहान कपूर, सिंगर सिद्धांत कपूर रहे। रूहान ने अपने पिता प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेंद्र कपूर के गीतों को गाया। तो वहीं सिद्धांत ने भी अपने दादा के स्मृति में दो गीत गाकर अतिथियों को आनंदित किया।
उदय सामंत और दत्तात्रय माने के हाथों महेश मांजरेकर (अभिनेता एवं निर्देशक), सुदेश भोसले (पार्श्वगायक), अनुप जलोटा (भजन सम्राट), कुमार (स्टूडियो रिफ्यूल), दिव्यांका त्रिपाठी (एक्ट्रेस), वरिष्ठ अभिनेत्री उषा नाडकर्णी, निकितन धीर (अभिनेता), मोहम्मद फैज़ (गायक), अयान खान (युवा प्रतिभा), विंदू दारा सिंह (अभिनेता), हर्षदीप कौर (गायिका), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन व स्ट्रोक विशेषज्ञ), अभिनय कामाजी (प्रीतम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़), अनिलकुमार गायकवाड (उपाध्यक्ष एवं एमडी, MSRDC), जगदीश कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड) और अन्य सम्मानित हुए।

ज्ञात हो कि वर्ष 2000 से सामाजिक सेवा, कला, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय दत्तात्रय माने ने अपने संगठनों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों, छात्रों, आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों, और आपदा-ग्रस्त समुदायों को मदद पहुंचाई है। इसके अलावा, उन्होंने वृद्धाश्रम, अनाथालय और डॉ. प्रकाश बाबा आमटे के लोकबिरादरी प्रकल्प को भी सहायता प्रदान की है।
उदय सामंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों के साथ व्यावसायिक लोगों को सम्मानित करना अच्छी बात है। दत्तात्रय आप बधाई के पात्र हैं।
नियति के इच्छानुसार ही कार्यक्रम हो पाता है। आज मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए और उनके जगह मैं सामाजिक, व्यावसायिक, कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित कर पाया यह भी मेरे लिए एक गर्व की बात है।

संतोष साहू

Related posts

मीरा रोड पर फेरीवालों के बचाव में पहुंचे पूर्व खासदार संजय निरुपम ।

hindustanprahari

स्वराज अभियान की विभागीय कार्यकर्ता बैठकों का उद्घाटन।

hindustanprahari

Why Hasn’t A Woman Run The New York Times Styles Section

hindustanprahari

Leave a Comment