Uncategorized

पहलगाम पहुंचकर गृह मंत्री कर रहे घायलों से बात, उधर शाम 6 बजे पीएम मोदी करने जा रहे कैबिनेट की बैठक

Image default
Spread the love

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी एक्‍शन मोड में है. आज शाम छह बजे कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस हमले में 26 पुरुषों की जान गई. गृह मंत्री इस वक्‍त पहलगाम में घायल टूरिस्‍ट और मारे गए लोगों के परिजनों से मिल रहे हैं.

श्रीनगर/पहलगाम : पहलगाम आतंकी हमले में 26 पुरुषों की मौत के घाट उतारा गया। इस वक्‍त गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हैं और घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिल रहे हैं। वो अस्‍पताल में घायलों से भी मिले. पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे नई दिल्‍ली में कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं. इस दौरान सभी केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री पाकिस्‍तान की नापाक हरकत का जवाब देने की योजना बना रहे हैं. इतनी बड़ी घटना के बाद पीएम मोदी अपना सउदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए हैं. यहां उन्होंने एयरपोर्ट ही पहलगाम टेरर अटैक को लेकर बैठक की. वहीं थोड़ी ही देर में वह कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी की बैठक करेंगे.

इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों में नेपाल और यूएई के नागरिक भी शामिल हैं. इसके अलावा एक आईबी ऑफिसर और एक नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई.

गृह मंत्री अमित शाह इस वक्‍त श्रीनगर पहुंच चुके हैं. उन्‍होंने एलजी मनोज सिन्‍हा और सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला के साथ बैठक की. बताया जा रहा है कि कुल चार आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें से तीन पाकिस्‍तानी और एक लोकल कश्‍मीरी है. कांग्रेस पार्टी ने सरकार से कहा कि वो उनके साथ हैं. आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. जब दोपहर को यह वारदात हुई तब सैलानी वहां घुड़सवारी कर रहे थे. तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्‍होंने पंजाबी में टूरिस्‍ट से उनका मजहब पूछा. पहचान स्‍थापित होने के बाद लोगों को मौत के घाट उतारा गया. इस दौरान करीब 50 राउड फायरिंग की गई. अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वैंस ने पहलगाम अटैक पर दुख जताया.

सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं. मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया.

गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्‍ली से निकल चुके हैं. इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की. पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उपलब्‍ध रहे. जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज कुमार सिन्‍हा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है. टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.

Related posts

रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का शताब्दी समारोह का शुभारंभ राज्यपाल ने किया

hindustanprahari

Minimal Living | 7 Ways To Adopt A Minimalist Living Space

hindustanprahari

What’s The Difference Between Vegan And Vegetarian?

hindustanprahari

Leave a Comment