Health

कपाड़िया हॉस्पिटल ने MISSO के साथ आर्थोपेडिक केयर को बनाया बेहतर

Image default
Spread the love

मुंबई। कपाड़िया हॉस्पिटल ने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए भारत में डिजाइन की गई एडवांस्ड रोबोटिक सिस्टम, MISSO को स्थापित करके अपनी आर्थोपेडिक केयर (देखभाल) को और भी बेहतर बनाया है। मुंबई में यह पहला इंस्टॉलेशन है। MISSO स्मार्ट टेक्नोलॉजी को सर्जिकल कुशलता के साथ जोड़ता है, जिससे उत्तम चिकित्सा परिणाम और तेजी से रिकवरी होती है, जो अंततः गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ बनाता है।
भारत के उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लॉन्च किए गए, MISSO ने रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है, जो अपनी कार्यक्षमता और नवीनता के लिए मान्यता प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सराहना किया गया MISSO का AI-संचालित अधिक सटीक और न्यूनतम इन्वेसीव अभिगम, तेजी से रिकवरी और बेहतर सर्जिकल परिणाम को और भी सक्षम बनाता है।
कपाड़िया हॉस्पिटल के रोबोटिक घुटने और कंधे के सर्जन डॉ. राहुल मोदी ने कहा कि MISSO ने सर्जिकल विशेषज्ञता के साथ अत्याधुनिक AI को जोड़कर भारत में आर्थोपेडिक सर्जरी को और भी बेहतर बनाया है। एक स्वदेशी रोबोटिक सिस्टम के रूप में, यह सटीकता बढ़ाता है, रिकवरी के समय को कम करता है और सर्जिकल परिणामों में सुधार लाता है। जिससे मरीजों को तेजी से और अधिक आराम के साथ गतिशीलता प्राप्त करने में मदद मिलती है। मेडिकल टेक्नोलॉजी में यह सफलता रोगी देखभाल का स्टैंडर्ड बढ़ाती है, जिससे एडवांस्ड आर्थोपेडिक ट्रीटमेंट अधिक प्रभावी और सुलभ हो जाता है।
कपाड़िया हॉस्पिटल के संस्थापक, संचालक और सलाहकार लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राजन मोदी ने कहा कि MISSO की बहुमुखी प्रतिभा इसे अलग बनाती है, जो हमें असाधारण सटीकता के साथ आर्थोपेडिक प्रक्रियाओं की एक विस्तृत श्रृंखला करने में सक्षम बनाती है। पारंपरिक रोबोटिक प्रणालियों के विपरीत, यह सर्जिकल वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित करता है और अनेक प्लेटफार्मों की आवश्यकता को दूर करके अस्पताल के संसाधनों को अनुकूलित करता है। डे-केयर नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रतिस्थापन) सर्जरी की शुरुआत के साथ, हम अब तेजी से रिकवरी, अधिक कार्यक्षमता और बेहतर पहुंच प्रदान कर सकते हैं। जिससे मरीजों की देखरेख को और भी बेहतरीन बनाया जा सकता है।

Related posts

दुर्लभ कैंसर रोगियों के उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने शुरू किया रेयर-केयर क्लीनिक

hindustanprahari

कोविड-19 की इस Vaccine से हो सकती है खतरनाक बीमारी, कंपनी ने अदालत में खुद कबूली ये बात !

hindustanprahari

3 Books to Help You Create a New Lifestyle that Lasts

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment