City

रक्षाबंधन पर गौरीशंकर चौबे ने दिंडोशी विधानसभा के माता-बहनों की रक्षा का लिया संकल्प

Image default
Spread the love

2100 बहनों ने बांधी गौरीशंकर चौबे के कलाई पर राखी, रक्षा शक्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुम्बई। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में उपनगर मालाड पूर्व कुरार गांव में द्वारिकामाई संस्था द्वारा आयोजित रक्षा शक्ति सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे की कलाई पर हजारों की संख्या में बहनों ने राखी बांधी। इस दौरान कुल 2100 बहनों को उपहार स्वरूप चौबे द्वारा साड़ी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम और बहनों के स्नेह, प्यार, दुलार और आशीर्वाद से अभिभूत होकर गौरीशंकर चौबे ने कहा कि दिंडोशी विधानसभा के सभी बहनों और माताओं की रक्षा का मैं संकल्प लेता हूं। उनके हर दुख सुख में मैं और मेरी संस्था साथ रहेगी। द्वारिकामाई केवल एक संस्था नहीं है बल्कि परिवार है, इसलिए प्राथमिक स्तर पर संस्था से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष जुड़े हुए सभी सदस्यों के हित सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य है।
इसके अलावा उन्होंने बंगाल में एक बहन के साथ हुई अमानवीय बर्बरता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे मेरा भी मन और आत्मा आहत है। ऐसी घटना मेरे दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में न हो, इस दृष्टि से मैं महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलम्बन पर बल दूंगा।

Related posts

वृद्ध / वरिष्ठ रेल यात्रियों के समस्याओं के समाधान के लिए “सत्यमेव जयते सेवार्थ ट्रस्ट” ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र !

hindustanprahari

कांस से क्लीनअप तक: ‘स्टोलन’ की एक्ट्रेस मिया मेलज़र ने मुंबई बीच पर मनाया वर्ल्ड ओशन डे

hindustanprahari

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

Leave a Comment