City mobile reporter

नवी मुंबई मे प्रतिबंध गुटखा बेचने के आरोप मे चार लोग गिरफ्तार

Image default
Spread the love

रिपोर्ट : तुषार भारद्वाज
नवी मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में पुलिस ने गुटखा बेचने के आरोप में चार दुकानदारों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14,589 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है।

एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) कर्मियों ने सोमवार को वाशी में एक सब्जी बाजार में छापा मारा और पाया कि चार लोग अपनी दुकान में गुटखा का भंडारण कर उसे बेच रहे थे।

उन्होंने बताया कि 30 से 45 वर्ष की आयु के चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के संबंधित प्रावधानों और एफडीए नियमों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

महाराष्ट्र में गुटखा, सुगंधित और स्वादयुक्त तंबाकू की बिक्री व सेवन पर प्रतिबंध है।

Related posts

20 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर एमएमआरडीए में विस्तृत चर्चा

hindustanprahari

MRVC का कार्य प्रगति पर, अंबिवली स्टेशन पर पब्लिक ब्रिज का काम हुआ पूरा

hindustanprahari

“King of King” हुसैन मकरानी के जन्मदिन पार्टी में युवाओं का जबरदस्त जोश

hindustanprahari

Leave a Comment