Entertainment

सूर्या शिवकुमार स्टारर “कांगुवा” के नए पोस्टर में दिखा 2 अवतार

Image default
Spread the love

स्टूडियो ग्रीन और सूर्या शिवकुमार द्वारा जबसे “कांगुवा” का टीजर रिलीज किया गया है। तबसे बिना किसी शक इसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। इस दमदार टीजर ने लोगों को सरप्राईज कर दिया है और इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सभी इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। टीजर में हम जहां सुपरस्टार सूर्या को एक वीर योद्धा के अवतार में देख सकते हैं, वहीं बॉबी देओल को एक खलनायक के रूप में देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव जैसा है।

अब, फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने इस पोस्टर को एक खास दिन यानी तमिल न्यू ईयर के मौके पर पेश किया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कांगुवा के पोस्टर को शेयर करते हुए नई झलक पेश की है। फिल्म के पोस्टर में सूर्या के किरदार के अतीत और वर्तमान की झलक दिख रही है। साथ ही मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है –

“जहां कल और आज टकराते हैं, वहां नए भविष्य की शुरुआत होती है

Kanguva दुनिया भर के सिनेमाघरों में 2024 में रिलीज होगा।

कांगुवा की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और ‘रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद’ का म्यूजिकल स्कोर है।

स्टूडियो ग्रीन ने 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फिल्म रिलीज करने के लिए टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है।

Related posts

निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म ‘बेरा एक अघोरी’ को 300 सिनेमाघरों में मिली शानदार ओपनिंग

hindustanprahari

वर्तमान समय की घटनाओं पर फिल्में बनाना पसंद करती हैं डॉ. रविकला गुप्ता

hindustanprahari

‘लर्न फॉर अर्न’ योजना के तहत ‘ड्रीम विजन फोटोग्राफी क्लासेज’ का उद्घाटन संपन्न

hindustanprahari

Leave a Comment