sport

वी जॉन बना लखनऊ सुपर जायन्ट्स का ग्रूमिंग पार्टनर

Image default
Spread the love

नई दिल्ली। पर्सनल केयर ब्राण्ड वी जॉन ने हाल ही में बताया कि वे आगामी टी20 सीज़न 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायन्ट्स के ऑफिशियल ग्रूमिंग पार्टनर होंगे।
आगामी टी20 टूर्नामेन्ट के दौरान केएल राहुल की कप्तानी में टीम के नॉन-लीड ट्राउज़र्स पर वी जॉन का लोगो होगा, गौरतलब है कि देश विदेश से लाखों खेल प्रशंसक इस टूर्नामेन्ट को देखेंगे।
‘लखनऊ सुपर जायन्ट्स के साथ ऑफिशियल ग्रूमिंग पार्टनर के रूप में जुड़ना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। टीम हमारी पर्सनल केयर रेंज की तरह गुणवत्ता और परफोर्मेन्स का दूसरा नाम बन चुकी है, जिसका शानदार टै्रक रिकॉर्ड है। टूर्नामेन्ट के माध्यम से हम अपनी प्रोडक्ट रेंज को अधिक से अधिक युवा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। हमें खुशी है कि हम लखनऊ सुपर जायन्ट्स को समर्थन दे रहे हैं, जिसने एक और सफल आउटिंग की योजनाएं बनाई हैं।’ आशुतोष चौधरी, जनरल मैनेजर, मार्केटिंग, वी जॉन ने कहा।
लखनऊ सुपर जायन्ट्स के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, ‘‘आगामी सीज़न में वी जॉन के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। ब्राण्ड नई पीढ़ी के आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति करता है- जो क्रिकेट के उस ब्राण्ड के साथ मेल खाता है, जिसे हम खेलना चाहते हैं।’
‘एक कंपनी के रूप में वी जॉन भारत की ग्रूमिंग के दृष्टिकोण के साथ अग्रसर है और पिछले छह दशकों से इसी धरोहर को जारी रखे हुए है। लखनऊ सुपर जायन्ट्स के रूप में हमें स्वाभाविक साझेदार मिल गया है जिसकी देश भर में अपील और क्षमता है। हमें उम्मीद है कि आगामी सीज़न बहुत शानदार होने वाला है, टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!’’ हर्षित कोचर, बिज़नेस डायरेक्टर, वी जॉन ग्रुप ने कहा।

Related posts

स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन (SBP 3) का पोस्टर सना सूरी, ताहिर खुरम, सोहम, पीयूष और अमित पाटिल ने किया लॉन्च

hindustanprahari

Staples Has Discounted The iPad Mini 4 By $100

hindustanprahari

A Home So Uncluttered That It Almost Looks Empty

hindustanprahari

7 comments

Leave a Comment