Entertainment

अशोका अवार्ड से सम्मानित हुए लेखक, गीतकार व फिल्मकार अविनाश त्रिपाठी

Image default
Spread the love

अशोका अवार्ड से सम्मानित हुए लेखक, गीतकार व फिल्मकार अविनाश त्रिपाठी

दिल्ली। प्रख्यात लेखक, गीतकार और फिल्मकार अविनाश त्रिपाठी को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर पर आयोजित भव्य समारोह में अशोका अवार्ड से सम्मानित किया गया। अविनाश त्रिपाठी को यह अवार्ड पूर्व आर्मी की जनरल जे जे सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय, वरिष्ठ आईएएस जॉइंट सेक्रेटरी भारत सरकार सौरभ तिवारी, ए ए एफ टी यूनिवर्सिटी के चांसलर संदीप मारवाह एवं बी एच यू के पूर्व वाइस चांसलर राकेश भटनागर ने प्रदान किया। रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में काम कर रही संस्था ‘चार्ल्स वाल्टर काउंसिल फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन’ ने अविनाश त्रिपाठी की रचनात्मक लेखन और सामाजिक मुद्दों पर बनाए गए लघु फिल्मों में योगदान के लिए इस महत्वपूर्ण पुरस्कार से अविनाश को सम्मानित किया। गौरतलब है कि अविनाश ने 750 सौ से ज्यादा लघु फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। अविनाश कई प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग और गीत लिखने का भी कार्य कर रहे हैं। रचनात्मक कार्यों के अलावा अविनाश प्रमुख राष्ट्रीय चैनल का एक लोकप्रिय चेहरा भी है जो सिनेमा आर्ट और राजनीतिक विषय पर भी अपनी मुखर आवाज के लिए जाने जाते हैं।
संस्था के अध्यक्ष डॉ अभिषेक पांडे ने अविनाश त्रिपाठी के रचनात्मक लेखन में जादू जगाने जैसे असर को उनकी खासियत बताया।

Related posts

इस्लाम में पहली बार अजान देने वाले शख्सियत बिलाल की संघर्ष गाथा

hindustanprahari

जब वी मेट फिल्म की गीत जैसे जीवंत और यादगार किरदार निभाना चाहती प्रियंका डे (मोक्षा)

hindustanprahari

आदिपुरुष फिल्म के संवाद में हुआ बदलाव, पढ़ें अब नया डायलॉग!

hindustanprahari

Leave a Comment