Business

बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी को मिला काजल अग्रवाल और नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड

Image default
Spread the love

बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी को मिला काजल अग्रवाल और नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड

दिल्ली। वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अशोक होटल दिल्ली में प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के हाथों मुम्बई के बिजनेसमैन निकेश ताराचंद जैन माधानी को ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अब बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी के नाम से जाने जाएंगे।
इस विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड और साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के अलावा श्याम जाजू (पॉलिटिशियन भारतीय जनता पार्टी), जय प्रकाश निषाद (मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट भारतीय जनता पार्टी), कपिल पाटिल (मिनिस्टर ऑफ स्टेट पंचायति राज भारतीय जनता पार्टी), कविता बजाज (सी ई ओ वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी) जैसे बड़ी हस्तियां उपस्थित रहे।
डॉ निकेश जैन मधानी को दिल्ली में काजल अग्रवाल और भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट की डिग्री मिलने के बाद बिजनेस आइकॉनिक अवार्ड 2023 भी प्रदान किया गया। अब तक उन्हें 100 से भी ज्यादा अवॉर्ड मिल चुके है।
पिछले साल 2022 में निकेश जैन मधानी को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों गऊ भारत भारती अवार्ड तथा इस वर्ष कैबिनेट मंत्री परषोत्तम रूपाला (मत्स्य, दुग्ध व उद्योग मंत्री) के हाथों से गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार 2023 प्राप्त हुए हैं। इसके पहले उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार 2021 भी मिल चुका है। पिछले दिनों ब्राइट आउटडोर के सीएमडी योगेश लखानी ने अपने जन्मदिन पर निकेश जैन को बिज़नेस आइकॉनिक ब्राइट अवार्ड एवं ब्राइट आउटडोर बी.एस.सी आईपीओ आने की खुशी में बिज़नेस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया। उन्हें परफेक्ट वुमेन अचीवर अवॉर्ड, गोल्डन ह्यूमेनिटी अवॉर्ड भी मिल चुका है। आईपीएस कृष्ण प्रकाश नायर 2021 और 2022 में निकेश जैन को अवॉर्ड देकर सम्मानित कर चुके हैं।
डॉ निकेश जैन मधानी फाइनेंस एडवाइजर हैं इनके कई बिजनेस हैं जैसे कि मधानी फाइनेंस, मधानी एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन, मधानी ट्रेडिंग कंपनी, मधानी न्यूज लाइव 24×7 और मधानी इंटरप्राइज इत्यादि। इसके साथ ही निकेश की माँ के नाम पुष्पा गृह उद्योग कंपनी और पुष्पम पापड़ कंपनी है।
डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी ने एक हिंदी कॉमेडी फिल्म प्रोड्यूस की है जो जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में जाने-माने अभिनेता नज़र आएंगे। इसके पहले उन्होंने 12 म्यूजिक एल्बम ओर शॉर्टफिल्म को यू टुब चैनल मधानी एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आगे वह नए प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका देते रहेंगे।
डॉ. निकेश जैन मधानी डाउन टू अर्थ इंसान हैं, उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और आज एक सफल बिजनेसमैन बन गये हैं। उनके बॉलीवुड, कॉरपोरेट और पॉलिटिक्स में अच्छे संबंध हैं और कई मौकों पर उन्हें मान सम्मान मिलता रहता है।
निकेश ताराचंद जैन मधानी ने लॉ बुक में इतिहास बनाया है। दरअसल उनके ऊपर 2014 में ईडी पीएमएलए का केस हो गया था। फिर उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ते हुए 2017 में सुप्रीम कोर्ट से धारा 45 ए रद्द हुआ जिससे कानून के किताब में डॉ निकेश जैन मधानी का नाम दर्ज हुआ और उनके ऊपर लगे धारा को हटाने में प्रसिद्ध वकील मुकुल रोहतगी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। निकेश जैन की कानून लड़ाई में जाने माने वकील साजल यादव, वकील नेमीचंद शर्मा और वकील मनीष वोरा ने भी सहयोग किया।
डॉ. निकेश कहते हैं कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो सब मेरे माता पिता के आशीर्वाद का फल है।
आपको बता दें कि डॉ. निकेश जैन मधानी ने मुंबई से ग्रेजुएशन किया है और उन्होंने अपने पिता ताराचंद जैन मधानी के बिजनेस को आगे बढ़ाया है।
डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी सबसे सफल व्यवसायी रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम आदानी और लक्ष्मी मित्तल से प्रेरित हैं।

  • संतोष साहू

Related posts

3 Books to Help You Create a New Lifestyle that Lasts

hindustanprahari

सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया लिवप्योर का प्‍लैटिनो कॉपर वॉटर प्‍यूरिफायर

hindustanprahari

बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी को मिला टूरिज्म, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी अवॉर्ड

hindustanprahari

Leave a Comment