City

जरूरतमंद परिवार को मिला द्वारिकामाई चैरिटी का सहारा

Image default
Spread the love

जरूरतमंद परिवार को मिला द्वारिकामाई चैरिटी का सहारा

मुंबई। सामाजिक संस्था द्वारिकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी समाज में जरूरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री, मिष्ठान व राशनकीट इत्यादि का वितरण 11 नवंबर को 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में दिव्य मंत्रोच्चारण व शंखनाद के साथ डी.जी.एस. ग्रुप के विकासक ईश्वर शुक्ला के हाथों उद्घाटन हुआ जिसमें दिंडोशी विधानसभा के विभिन्न वार्डों मे संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक सामग्री वितरण की गयी।
द्वारिकामाई चैरिटी संस्था हमेशा अपने सामाजिक कार्यो में गरीब व जरूरतमंद, बेसहारा लोगों को समय समय मदद कर उन्हें समृद्ध बनाने का सराहनीय कार्य करती आ रही है। द्वारिकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे की ओर से इस अवसर पर 1100 परिवार को राशन दिए गए व मिष्ठान आदि के पैकेट संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पहले से चिन्हित किए गये। संस्था द्वारा लोगों की सुलभता के लिए कूपन पद्धति से खाद्य सामाग्री वितरित कर दिवाली मनायी गयी।
उक्त कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस की टीम का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, ट्रस्टी वीरेन्द्र मिश्रा, रोहित गुप्ता, विवेक तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, अनिल राजपूत, संतोष पाटिल, अनुराग मिश्रा, सुजीत पांडेय, सचिन सोनी, आनंद शर्मा, अनिता पांडेय, सीता प्रजापति, प्रेमलता शर्मा, सुरेखा पाल, अनिता गुप्ता, उपेंद्र उपाध्याय, रंजना गुप्ता, पुष्पा डोंगरे, पूजा चौबे, शांति यादव, ज्योति प्रजापति, संजना कहार, मारी यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने काफी मेहनत किया।

  • संतोष साहू

Related posts

वसई विरार शहर मनपा में जोश के साथ ‘महाराष्ट्र दिवस’ मनाया गया

hindustanprahari

विरार–डहाणू रोड चौपदरीकरण परियोजना ने 64% भौतिक प्रगति हासिल की, कॉरिडोर में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

hindustanprahari

अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश: फीरोजा और उसके भाई ने कस्टम विभाग को रिश्वत देकर नकली लाइसेंस का उपयोग कर हथियारों की आपूर्ति

hindustanprahari

Leave a Comment