Entertainment

प्रतिभावान कलाकारों के अभिनय से सजी ‘जियरा हमार’ भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च

Image default
Spread the love

मुम्बई। श्री फिल्म्स विजन निर्मित और सज्जन बी राज द्वारा लिखित निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘जियरा हमार’ का ट्रेलर हाल ही में व्यंजन हॉल अंधेरी पश्चिम में लॉन्च हुआ।
इस फिल्म रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन का संगम है जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठेंगे।
इस फिल्म में आशीष पाठक हीरो और निखिल जायसवाल विलेन के किरदार में हैं दोनों रंगमंच अभिनेता हैं और थियेटर में साथ काम किया है। इनके अलावा फिल्म के अन्य कलाकार सिकंदर, जहान्वी सोनी, राज जांगिड़, कुणाल रंजन, योगेश शर्मा, नीता गुप्ता, कलीम अख्तर, पंकज शर्मा व अन्य हैं।
भवर लाल लखेरा (पीह) प्रस्तुत इस फिल्म जियरा हमार के संगीतकार सुशांत अस्थाना, आशीष वर्मा, एस कुमार, सत्येंद्र हैं और गीतकार गणेश कुमार काजल, एस कुमार, आर एस प्रीतम, साई प्रकाश हैं। फिल्म के डीओपी बलजीत गोस्वामी, एक्शन डायरेक्टर राहुल वर्मा, एडिटर धरम सोनी और डांस डायरेक्टर राहुल वर्मा हैं। फिल्म वितरण अधिकार मित्तल एडवरटाइजिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन के पास है जिसे फिल्म वितरक राजेश मित्तल भारत के समस्त सिनेमाघरों में प्रदर्शित करेंगे।
फिल्म के मुख्य अभिनेता आशीष पाठक ने पहले हिंदी वेब सीरीज में काम किया है। उसमें काम देखकर यह फिल्म मिली। अब मेरी छह सात भोजपुरी फिल्में आने वाली हैं।
ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर फिल्म वितरक राजेश मित्तल ने कहा कि लेखक डायलॉग निर्देशक सज्जन बी राज मेरे पास आये। मैंने देखा कि इसमें कोई बड़ा स्टार तो नहीं है लेकिन कंटेंट बढ़िया तो है ही साथ में कलाकारों ने उत्साहपूर्ण अभिनय किया है। और फिर उन्हें सिनेमाघरों में लाएंगे तभी वे भी एक दिन स्टार बन पाएंगे।

  • संतोष साहू

Related posts

फाइव स्टार होटल में संपन्न होगा बॉलीवुड आइकॉनिक अचिवमेंट अवार्ड्स 2024

hindustanprahari

‘मरगांव फाइल्स: द अनसॉल्व्ड केस’ में दमदार है अनन्या दत्ता का रहस्यमयी किरदार

hindustanprahari

Discussion: Millennials Aren’t All London Luvvies

hindustanprahari

Leave a Comment